facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Disney के अगले चेयरमैन होंगे जेम्स गॉर्मन, नए सीईओ की भी तलाश शुरू

Advertisement

इसके साथ ही डिज्नी ने कहा कि वह 2026 की शुरुआत में अपने नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के नाम की भी घोषणा कर सकती है।

Last Updated- October 22, 2024 | 6:23 AM IST
Disney to announce next CEO in early 2026, names James Gorman as new chair डिज्नी के अगले चेयरमैन होंगे जेम्स गॉर्मन, नए सीईओ की भी तलाश शुरू

मनोरंजन जगत की दिग्गज कंपनी द वॉल्ट डिज्नी ने मॉर्गन स्टेनली के जेम्स गॉर्मन को अपना नया चेयरमैन नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की। गॉर्मन अगले साल की शुरुआत में डिज्नी के चेयरमैन का पदभार संभालेंगे। वह मार्क पार्कर की जगह लेंगे जो नौ साल तक डिज्नी के निदेशक मंडल में रहने के बाद पद छोड़ रहे हैं।

इसके साथ ही डिज्नी ने कहा कि वह 2026 की शुरुआत में अपने नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के नाम की भी घोषणा कर सकती है। गॉर्मन वर्तमान में डिज्नी की उत्तराधिकार योजना समिति के अध्यक्ष हैं। वह इस समय मॉर्गन स्टेनली में कार्यकारी चेयरमैन हैं लेकिन साल के अंत में इस पद से हट जाएंगे।

Also read: संवत 2081 में कीमती धातुओं का बाजार, सोने-चांदी की चमक कितनी रहेगी कायम ?

गॉर्मन इससे पहले 2010 से 2023 तक मॉर्गन स्टेनली के सीईओ और 2012 से 2023 तक चेयरमैन रह चुके हैं। डिज्नी के सीईओ बॉब आइगर ने बयान में कहा, ‘‘निदेशक मंडल को गॉर्मन की विशेषज्ञता और मार्गदर्शन से काफी लाभ हुआ है। हम भाग्यशाली हैं कि वह हमारे अगले चेयरमैन हैं।’’ गॉर्मन ने बयान में कहा कि 2026 में डिज्नी के अगले सीईओ का नाम तय करने के लिए आंतरिक और बाहरी उम्मीदवारों की समीक्षा जारी है।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 6:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement