facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जापानी दिग्गज की एंट्री, भारत में बनेगा हाई एफिशिएंसी ट्रांसफॉर्मर का खास मेटल

Advertisement

जापान की कंपनी Proterial Limited आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में भारत का पहला मेटग्लास संयंत्र लगाएगी, जिससे अमॉर्फस इलेक्ट्रिकल स्टील के आयात में बड़ी कमी आएगी।

Last Updated- February 28, 2026 | 9:37 AM IST
Proterial to set up metglas plant in Andhra Pradesh under PLI scheme
Representative Image

जापान की इस्पात एवं धातु उत्पाद निर्माता प्रोटेरियल लिमिटेड (पहले हिताची मेटल्स) ने बताया कि वह सरकार की स्पेशलिटी स्टील के लिए उत्पादन आधारित रियायत (पीएलआई) 1.2 स्कीम के तहत आंध्र प्रदेश में 30,000 टन प्रति वर्ष (टीपीए) क्षमता का मेटग्लास संयंत्र लगाने की योजना बना रही है।

कंपनी के वैश्विक अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी सीन एम स्टैक ने बिजनेस स्टैंडर्ड को एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार चालू हो जाने पर संयंत्र का उत्पादन भारत के लगभग आधे अमॉर्फस इलेक्ट्रिकल स्टील आयात की जगह ले सकता है, जिससे 3 से 5 साल में लगभग सभी आयात निर्भरता खत्म हो सकती है।

यह संयंत्र श्री सिटी में होगा और अक्टूबर 2026 में इसकी शुरुआत हो जाएगी। यह मेटग्लास के लिए भारत की पहली घरेलू प्रोडक्शन साइट होगी। मेटग्लास एक अमॉर्फस मेटल मैटीरियल है जिसका इस्तेमाल हाई-एफिशिएंसी ट्रांसफॉर्मर में होता है। यह परियोजना नवंबर 2025 में घोषित पीएलआई 1.2 स्कीम के तहत चलाई जा रही है ताकि विशेष इस्पात के घरेलू निर्माण को बढ़ावा दिया जा सके।

स्टैक ने कहा, ‘अभी, भारत में इस्तेमाल होने वाला सारा इलेक्ट्रिकल इस्पात मैटीरियल (चाहे वह ग्रेन ओरिएंटेड स्टील हो या अमॉर्फस) आयात किया जाता है। हमारा मैटीरियल पहला लोकल स्तर पर बनाया जाने वाला मैटीरियल होगा, जिससे आयात पर निर्भरता कम होगी और ग्राहकों को आपूर्ति श्रृंखला में ज्यादा भरोसा मिलेगा।’ बीएस

Advertisement
First Published - February 28, 2026 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement