facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जापान की दिग्गज कंपनी एमओएल की भारत पर नजर, तेल जहाजों में संयुक्त निवेश की तैयारी

Advertisement

जापान की शिपिंग कंपनी Mitsui O.S.K. Lines भारतीय तेल विपणन कंपनियों के साथ मिलकर जहाजों के संयुक्त स्वामित्व और भारत में अपने बेड़े के विस्तार पर बातचीत कर रही है।

Last Updated- February 28, 2026 | 10:29 AM IST
MOL in talks with Indian OMCs for joint ownership of oil carrier vessels
Representative Image

टोक्यो की मित्सुई ओएसके लाइन्स (एमओएल) तेल के जहाजों के संयुक्त स्वामित्व के लिए भारत की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) से बातचीत कर रही है। शिपिंग कंपनी के कार्यकारी अधिकारी (दक्षिण और पश्चिम एशिया क्षेत्र) आनंद जयरामन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

गोवा में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘जहाज के मालिक के तौर पर हम भारत के जहाज विनिर्माण उद्योग और उसके पारिस्थितिकी तंत्र के विकास पर करीब से नजर रख रहे हैं। हम भारत के कुछ शिपयार्ड के साथ नियमित रूप से बातचीत कर रहे हैं। जैसे-जैसे और ज्यादा देश जहाज बनाना शुरू करेंगे, हमें फायदा होगा।’

सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ( सभी तेल विपणन कंपनियां) के साथ संयुक्त उद्यम बनाने जो रही हैं, ताकि उनके लिए जहाज खरीदे और चलाए जा सकें।

दो बड़े एथेन कैरियर (वीएलईसी) बनाने के लिए एमओएल ने पिछले महीने सरकार की कंपनी ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के साथ 15 साल का करार किया था। एमओएल ने सरकारी कंपनी गेल इंडिया के साथ भी लंबे समय का तरलीकृत प्राकृतिक गैस कैरियर का करार किया।

जयरामन ने कहा कि जापानी कंपनी अगले चार या पांच साल में भारत के झंडे वाले (भारत में पंजीकृत) जहाजों के अपने बेड़े को 60 से 70 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बना रही है, क्योंकि भारत सरकार शिपिंग उद्योग के विकसित करने पर काम कर रही है। बेड़े के आकार के लिहाज से दुनिया के दूसरी सबसे बड़े की मालिक एमओएल के पास भारत के झंडे वाले 13 जहाज हैं।

जयरामन ने कहा, ‘भारत के जहाजरानी क्षेत्र के आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद है। जहाजरानी और जहाज विनिर्माण उद्योग के विस्तार के लिए सरकार की पहल बहुत अच्छा कदम है। भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है और हम अपने लिए मौका देख रहे हैं।’

Advertisement
First Published - February 28, 2026 | 10:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement