facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jaro Education को चालू वित्त वर्ष में अपना कारोबार 200 करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद

Advertisement

जारो एजुकेशन की अधिकारी ने कहा कि देश और विदेश में टियर-1 संस्थानों के साथ भागीदारी और भौगोलिक विस्तार के कारण चालू वित्त वर्ष में उसके राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Last Updated- October 04, 2023 | 12:08 PM IST

शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी जारो एजुकेशन (Jaro Education) को चालू वित्त वर्ष में अपना राजस्व 70 प्रतिशत बढ़कर 200 करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी की एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि देश और विदेश में टियर-1 संस्थानों के साथ भागीदारी और भौगोलिक विस्तार के कारण चालू वित्त वर्ष में उसके राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

जारो एजुकेशन की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रंजीता रमन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ऑनलाइन डिग्री को पूर्णकालिक डिग्री के समकक्ष कर दिया गया है। ऐसे में उसके जैसी कंपनियों के लिए एक बड़ा बाजार बन गया है।

यह भी पढ़ें : गैर GST विक्रेताओं के लिए तैयार Meesho

‘‘ऐसे में हम अपने कारोबार को सालाना आधार पर दो-तीन गुना बढ़ा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बड़ी संभावना है। इसी को ध्यान में रखकर हम दूसरी श्रेणी के शहरों में विस्तार की तैयारी कर रहे हैं।

दूसरी श्रेणी के शहरों में काफी संभावना है। निश्चित रूप से वहां अपनी उपस्थिति से हम सर्वश्रेष्ठ नतीजे हासिल कर पाएंगे।’’ जारो एजुकेशन का कारोबार 2022-23 में 115 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 12:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement