facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jaypee Infratech ने देवांग प्रवीण पटेल को सीएफओ किया नियुक्त, बाजारों से हटाए जाएंगे कंपनी के शेयर

Advertisement

सुरक्षा समूह ने पिछले महीने अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी से मंजूरी के बाद Jaypee Infratech का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।

Last Updated- June 13, 2024 | 11:54 AM IST
Jaypee Infratech
Representative Image

जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (Jaypee Infratech Limited) ने देवांग प्रवीण पटेल को अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है । सुरक्षा समूह ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को दिवाला प्रक्रिया के जरिए अधिग्रहित किया है।

शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार, पटेल ने आठ जून 2024 से पदभार संभाल लिया। सुरक्षा समूह ने पिछले महीने अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी से मंजूरी के बाद जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। वह अब जेआईएल को स्टॉक एक्सचेंज से हटाएगी।

निदेशक मंडल ने उन शेयरधारकों के नाम निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड तिथि के रूप में 21 जून 2024 तय की है, जिन्हें कंपनी के जारी इक्विटी शेयरों का हटाने और बाद में समाप्ति के उद्देश्य से निकास मूल्य का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, अनुमोदित समाधान योजना के अनुसार सुरक्षा समूह (सफल समाधान आवेदक) को जारी किए गए शेयर निष्क्रिय नहीं होंगे।

सुरक्षा समूह ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड में 125 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी भी डाली है। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय अधिकरण (एनसीएलएटी) ने 24 मई को जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) का अधिग्रहण करने के लिए सुरक्षा रियल्टी की तरफ से लगाई बोली को बरकरार रखा था। इसके साथ ही इसे किसानों को मुआवजे के रूप में यमुना यीडा को 1,334 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश भी दिया था। इसके पहले मार्च 2023 में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने दिवाला प्रक्रिया पर मुहर लगाई थी।

एनसीएलटी ने जेआईएल को खरीदने के लिए सुरक्षा समूह की तरफ से लगाई बोली को मंजूरी दे दी थी। यीडा सहित कई पक्षों ने एनसीएलटी के आदेश को चुनौती देते हुए एनसीएलएटी में याचिका दायर की थी। यीडा ने किसानों के मुआवजे के रूप में लगभग 1,700 करोड़ रुपये का दावा किया था।

Advertisement
First Published - June 13, 2024 | 11:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement