facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप टैरिफ पर JCB इंडिया के CEO बोले — लंबी अव​धि में फायदे के लिए थोड़े समय के लिए कष्ट सहना उचित

Advertisement

भारतीय निर्माण उपकरण उद्योग का आकार लगभग 6 अरब अमेरिकी डॉलर है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अमेरिकी सरकार के इस कदम से चिंतित हैं, तो शेट्टी ने कहा, ‘हां।’

Last Updated- August 07, 2025 | 10:31 PM IST
Deepak Shetty
जेसीबी इंडिया के मुख्य कार्या​धिकारी एवं प्रबंध निदेशक दीपक शेट्टी

जेसीबी इंडिया के मुख्य कार्या​धिकारी एवं प्रबंध निदेशक दीपक शेट्टी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के मुद्दे पर गुरुवार को कहा कि दीर्घाव​​धि लाभ पाने के लिए अल्पावधि कष्ट सहना पड़ता है और निर्माण उपकरण उद्योग इसके लिए तैयार है। जेसीबी ने वर्ष 2024 में 14,000 यूनिट का निर्यात किया, जिसमें 10,000 निर्माण उपकरण अमेरिका भेजे गए थे।

शेट्टी शुक्रवार को भारतीय निर्माण उपकरण निर्माता संघ (आईसीईएमए) के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। भारतीय निर्माण उपकरण उद्योग का आकार लगभग 6 अरब अमेरिकी डॉलर है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अमेरिकी सरकार के इस कदम से चिंतित हैं, तो शेट्टी ने कहा, ‘हां।’

उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘पिछले चार साल दुनिया भर में जेसीबी के निर्यात के लिए बेहतरीन रहे हैं। इससे पहले, जेसीबी केवल लगभग 2,000 मशीनों का निर्यात करती थी। अगर हम पिछले पांच वर्षों पर नजर डालें, तो पता चलता है कि हमारा निर्यात कई गुना बढ़ा है। हम अब 135 देशों को निर्यात करते हैं।’

अमेरिका के साथ टैरिफ और व्यापार के मुद्दों पर उन्होंने कहा, ‘एक उद्योग के तौर पर हम बहुत खुले हैं। हम अपनी सरकारों के हाथ खुले रखना चाहते थे, इसलिए हमने वाणिज्य मंत्रालय से कहा कि दोनों पक्षों द्वारा आयातित निर्माण उपकरणों पर कोई शुल्क नहीं होना चाहिए ताकि समान अवसर उपलब्ध हों। हमें अपनी मशीनों की गुणवत्ता पर पूरा भरोसा है।’ उन्होंने अन्य संभावित बाजारों की ओर भी इशारा किया, जिन पर कंपनी निर्यात विविधता के लिए नजर रख रही है।

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement