facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Future Enterprises को खरीदने की रेस में Jindal आगे, मुकेश अंबानी से होगा मुकाबला!

Advertisement

फ्यूचर एंटरप्राइजेज को खरीद कर जिंदल (इंडिया) मुकेश अंबानी की रिलांस रिटेल (Reliance Retail) को टक्कर दे सकती है।

Last Updated- October 27, 2023 | 12:10 PM IST
Future Retail
File Photo: Jindal India introduces debt resolution plan for Future Enterprises

जिंदल (इंडिया) ने दिवाला और दिवालियापन संहिता (IBC) प्रक्रिया से गुजर रही फ्यूचर ग्रुप की कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज (Future Enterprises) के लिए एक ऋण समाधान योजना (debt resolution plan) प्रस्तुत की है। बता दें कि खरीदार की रेस में खड़ी जिंदल (इंडिया) का मालिकाना हक जिंदल पॉली फिल्म्स के पास है।

मुकेश अंबानी की कंपनी को दे सकती है टक्कर

ईटी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्यूचर एंटरप्राइजेज को खरीद कर जिंदल (इंडिया) मुकेश अंबानी की रिलांस रिटेल (Reliance Retail) को टक्कर दे सकती है। बताते चलें कि फ्यूचर एंटरप्राइजेज के लिए बोली लगाने का फैसला करने के लिए रिलायंस रिटेल ने 30 अक्टूबर तक का समय मांगा है।

यह भी पढ़ें : बजाज हिंदुस्तान: NCLT में याचिका खारिज होने के बाद विस्तार और विकास योजनाओं पर फोकस करेगी चीनी कंपनी

हालांकि, जिंदल द्वारा लगाई गई बोली की जानकारी को सुनिश्चित नहीं किया जा सका क्योंकि इसे सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत किया गया था।

ऐसा कहा जा रहा है कि यह ऑफर तभी खोला जाएगा जब रिलायंस रिटेल फ्यूचर एंटरप्राइजेज के लेनदारों को बोली प्रक्रिया जारी रखने या बाहर निकलने के अपने फैसले के बारे में बताएगा।

फ्यूचर एंटरप्राइजेज पर है भारी कर्जा

फ्यूचर एंटरप्राइजेज पर 11,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। एक लेनदार द्वारा दायर याचिका के जवाब में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) द्वारा 27 फरवरी को इसे दिवालिया कार्यवाही के लिए स्वीकार किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि कंपनी ने भुगतान में चूक की है।

अपनी सहयोगी कंपनी फ्यूचर रिटेल के विपरीत, जिसे केवल स्क्रैप डीलरों से बोलियां प्राप्त हुईं, लेनदार फ्यूचर एंटरप्राइजेज की दिवाला प्रक्रिया से बेहतर परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : HUL: यूनिलीवर को भारत में मूल्य निर्धारण में नरमी के आसार- CEO ग्रीम पिटकेथली

फ़्यूचर रिटेल के क्रेडिटर को अपने ऋणों पर बड़े पैमाने पर बट्टे खाते में डालने का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय दिवाला और दिवालियापन बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों से पता चला है कि कंपनी के वित्तीय ऋणदाताओं, जैसे कि बैंकों, पर 20,000 करोड़ रुपये का बकाया है।

फ्यूचर को जिंदल, रिलायंस रिटेल और GBTL से मिले थे इंटेरेस्ट फॉर्म

इस साल जुलाई में फ्यूचर एंटरप्राइजेज को जिंदल (इंडिया), रिलायंस रिटेल वेंचर्स और GBTL से अभिरुचि पत्र (interests from) मिले थे। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना में इसकी जानकारी दी थी।

फ्यूचर एंटरप्राइजेज ने कहा था कि उसके तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तारापुर-बोईसर, महादेवपुरा और एनेकल (बेंगलूरु) में हैं।

यह भी पढ़ें : IT और कंसल्टेंसी कंपनियां प्राइवेट सेक्टर में NPS अपनाने में सबसे आगे

NCLT ने फ्यूचर एंटरप्राइजेज के खिलाफ दिवालिया समाधान प्रक्रिया शुरू करने का आदेश मार्च में दिया था। NCLT के मुंबई पीठ ने जितेंद्र कोठारी को इस मामले में अंतरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (IRP) नियुक्त किया था, लेकिन बाद में अनिल मेंजेज ने आईआरपी की जिम्मेदारी संभाली।

पिछले साल सितंबर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जे सी काबरा ऐंड एसोसिएट्स को फ्यूचर एंटरप्राइजेज के खातों की फॉरेंसिक ऑडिट करने के लिए नियुक्त किया था।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 10:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement