facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jindal Stainless: हाइब्रिड एनर्जी प्रोजेक्ट के 2024 तक चालू होने की संभावना- MD

Advertisement
Last Updated- March 12, 2023 | 3:39 PM IST
Jindal stainless

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (JSL) के प्रबंध निदेशक (MD)अभ्युदय जिंदल ने कहा है कि ‘ReNew’ के साथ साझेदारी में 300 मेगावाट की हाइब्रिड प्रोजेक्ट अगले 18 महीनों में चालू होने की उम्मीद है।

JSL ने दिसंबर 2022 में प्रस्तावित 300 मेगावाट की हाइब्रिड एनर्जी प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए रीन्यू के साथ साझेदारी की थी।

प्रोजेक्ट की समयसीमा के बारे में पूछने पर जिंदल ने कहा, ”हम (JSL और ReNew) समझौते की राह पर हैं। यह परियोजना 300 मेगावाट की है। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पहले ही पूरा हो चुका है।” उन्होंने कहा कि यह परियोजना अगले डेढ़ साल में चालू होगी।

कंपनी की हाइड्रोजन परियोजना पर उन्होंने कहा कि इसके इस साल जुलाई में चालू होने की उम्मीद है। देश की सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील कंपनी ने ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित करने के लिए अगस्त 2022 में हाइजेनको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Hygenco India Private Limited) के साथ साझेदारी की थी।

उन्होंने कहा, ”ये पहल ताप ऊर्जा आधारित विनिर्माण तंत्र से नवीकरणीय ऊर्जा (renewable energy) विकल्पों को अपनाने के हमारे मिशन का हिस्सा हैं।

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement