facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jindal Stainless Q3 results: कंपनी का मुनाफा 39 प्रतिशत बढ़कर 692.33 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement

Jindal Stainless Q3 results : तीसरी तिमाही में परिचालन से राजस्व 9,127.45 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 9,062.50 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Last Updated- January 18, 2024 | 11:06 PM IST
Steel Metal sector

Jindal Stainless Q3 results: चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में जिंदल स्टेनलेस का समेकित शुद्ध लाभ 39.15 प्रतिशत बढ़कर 692.33 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 497.51 करोड़ रुपये था।

तीसरी तिमाही में परिचालन से राजस्व 9,127.45 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 9,062.50 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

तिमाही आधार पर मुनाफा 10.59 प्रतिशत तक घट गया और राजस्व में 6.83 प्रतिशत की कमी आई। जिंदल स्टेनलेस के बोर्ड ने स्पेन ​​स्थित सहायक इकाई आइबरजिंदल एस एल में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने जिंदल कोक में 26 प्रतिशत हिस्सा घटाने का भी निर्णय लिया है, क्योंकि यह कंपनी के मुख्य व्यवसाय का हिस्सा नहीं था।

बोर्ड ने पूर्णकालिक निदेशक तरुण कुमार खुलबे को पदोन्नत कर मुख्य कार्या​धिकारी बनाए जाने की भी घोषणा की है, जो 1 जनवरी 2024 से प्रभावी है। जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा ​कि स्टेनलेस इस्पात बाजारों में वै​श्विक तौर पर मंदी के बावजूद घरेलू बाजार ने मजबूत वृद्धि दर्ज की है।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement