facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jindal Stainless 120 करोड़ रुपये के निवेश से दो ‘रूफटॉप’ सौर परियोजनाएं लगाएगी

Advertisement
Last Updated- March 07, 2023 | 4:21 PM IST
Jindal Steel

देश की सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील विनिर्माता जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) अपने जाजपुर और हिसार संयंत्रों में रूफटॉप (छत पर) सौर क्षमता स्थापित करने के लिए 120 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

जेएसएल ने मंगलवार को बयान में कहा कि 21 मेगावॉट पीक (एमडब्ल्यूपी) की एक परियोजना जाजपुर में स्थापित की जाएगी। वहीं हिसार में कंपनी की इकाई में छह एमडब्ल्यूपी ‘रूफटॉप’ सौर क्षमता लगाई जाएगी। इसमें कहा गया है, ‘‘इन दोनों सौर संयंत्रों से 25 साल में 5,64,450 टन कॉर्बन उत्सर्जन को कम करने के साथ 79.5 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन होगा।’’

कंपनी ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के मार्च, 2024 तक पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी के इस परियोजनाओं से पैदा बिजली का खुद के लिए (कैप्टिव) इस्तेमाल किया जाएगा।

जेएसएल के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा, ‘‘यह हमारे शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम कॉर्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए जिम्मेदार कारोबारी व्यवहार को अपनाने को प्रतिबद्ध हैं।’’

Advertisement
First Published - March 7, 2023 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement