facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio 5G : Jio ने 27 और शहरों में 5G सेवा का विस्तार किया, पूरे भारत में कुल 331 शहर शामिल

Advertisement
Last Updated- March 08, 2023 | 5:10 PM IST
Reliance Jio
Creative Commons license

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने बुधवार को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 27 और शहरों में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। इसके साथ ही जियो अब तक देश के 331 शहरों में 5G सेवाओं का विस्तार कर चुकी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘Jio True 5G’ अब आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के 27 और शहरों में उपलब्ध है।

बयान के मुताबिक आठ मार्च 2023 से इन 27 शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को ‘वेलकम ऑफर’ दिया जाएगा। इसके तहत बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक जीबीपीएस तक की गति पर असीमित डेटा का लाभ लिया जा सकता है।

कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इससे पहले घोषणा की थी कि जियो की 5G सेवाएं 2023 के अंत तक पूरे देश में फैल जाएंगी।

Advertisement
First Published - March 8, 2023 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement