facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Jio की बल्ले बल्ले, जोड़े 31.59 लाख नए यूजर्स; VI का हाल बेहाल

Advertisement

भारती एयरटेल (Airtel) के ग्राहकों की संख्या में 3.52 लाख का इजाफा हुआ।

Last Updated- January 04, 2024 | 10:21 PM IST
Jio, VI, Airtel

भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अक्टूबर 2023 में 31.59 लाख मोबाइल यूजर्स जोड़े, जबकि प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल (Airtel) के ग्राहकों की संख्या में 3.52 लाख का इजाफा हुआ।

ट्राई के मासिक ग्राहक आंकड़ों में यह बात सामने आई। वहीं संकटग्रस्त दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (VI) को कोई राहत नहीं मिली। अक्टूबर में उसने 20.44 लाख वायरलेस ग्राहक खोए।

आंकडों के अनुसार, जियो के साथ अक्टूबर में 31.59 लाख नए उपयोगकर्ता जुड़ें और उसके कुल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 45.23 करोड़ हो गई। सितंबर में उसके 44.92 करोड़ ग्राहक थे।

Also read: म्युचुअल फंड कारोबार में उतरने की तैयारी में Jio, इस कंपनी से मिलाया हाथ, SEBI के पास किया आवेदन

सुनील मित्तल की अगुवाई वाली एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में अक्टूबर में 3.52 लाख की बढ़ोतरी हुई और कुल ग्राहकों की संख्या 37.81 करोड़ हो गई।

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के आंकड़ों के अनुसार, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) के ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में घटकर 22.54 करोड़ हो गई। नकदी की कमी से जूझ रही VIL धन जुटाने की समस्या और ग्राहकों की लगातार घटती संख्या से जूझ रही है।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 4:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement