facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio AirFiber: 19 सितंबर को होगा लॉन्च; जानिए क्या है, कैसे करेगा काम, कितनी मिलेगी इंटरनेट स्पीड

Advertisement

Jio AirFiber एक नई सेवा है जो बिना किसी तार (wire) के 5G तकनीक का उपयोग करके हवा में फाइबर जैसी इंटरनेट स्पीड देने का वादा करती है।

Last Updated- August 28, 2023 | 3:49 PM IST
Jio AirFiber: Will be launched on September 19; Know what it is, how it will work, how much internet speed will be available

Reliance will launch Jio AirFiber: रिलायंस ने आज अपनी 46वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में नए Jio AirFiber को लॉन्च करने की ऐलान किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि Jio AirFiber 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी रोजाना 1,50,000 कनेक्शन दे सकती हैं। कंपनी का दावा है कि इससे Jio के नेटवर्क का विस्तार 20 करोड़ से अधिक यूजर्स तक हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि उसके पास पहले से ही 10 मिलियन JioFiber ग्राहक हैं और ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क 1.5 मिलियन किमी तक फैला हुआ है।

जानिए क्या है Jio AirFiber?

Jio की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Jio AirFiber एक नई सेवा है जो बिना किसी तार (wire) के 5G तकनीक का उपयोग करके हवा में फाइबर जैसी इंटरनेट स्पीड देने का वादा करती है। यूजर्स केवल प्लग इन करके और डिवाइस को चालू करके अपने घर या ऑफिस में 1 जीबीपीएस इंटरनेट स्पीड का आनंद ले सकते हैं। Jio AirFiber एक एंटीना के साथ एक सफेद राउटर जैसा दिखता है।

Also read: Reliance AGM 2023 LIVE: मुकेश अंबानी का ऐलान, बीमा क्षेत्र में उतरेगी Jio Financial Services

Jio AirFiber के कई अन्य फीचर्स और लाभ

इसमें माता-पिता का नियंत्रण (Parental control) और वाई-फाई 6 का सपोर्ट मिलता है।

टीवी देखने के लिए जियो सेट टॉप बॉक्स के साथ इसे आसानी से कनैक्ट किया जा सकता है।

एक ऐप के माध्यम से आसान इंस्टॉलेशन और मैनेजमेंट।

नेटवर्क पर कुछ वेबसाइटों या उपकरणों को ब्लॉक करने की क्षमता।

कंपनी जल्द पेश करेगी Jio Smart Home services

Jio स्मार्ट होम डिवाइस भी पेश किए गए हैं जो JioFiber और Jio AirFiber पर आधारित होंगे। कंपनी ने नया जियो राउटर (Jio router) और सेटअप बॉक्स (Setup box) भी पेश किया है। सेट टॉप बॉक्स में स्मार्टफोन को गेमपैड के रूप में ऐड करने की भी क्षमता है।

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, ”भारत में 80 फीसदी से अधिक डेटा खपत घर के अंदर होती है। मैं जियो स्मार्ट होम सर्विसेज (Jio Smart Home services) को पेश करने के लिए रोमांचित हूं, जो हमारे घरों के अनुभव और प्रबंधन को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है।”

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement