facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio हर 10 सेकंड में कर सकता है एक 5G सेल तैनात- आकाश अंबानी

Advertisement

आकाश अंबानी ने कहा कि देश में 85 प्रतिशत 5G नेटवर्क स्थापित किया गया।

Last Updated- October 25, 2023 | 12:55 PM IST
Reliance Jio

दूरसंचार प्रमुख कंपनी रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि कंपनी ने भारत में 85 प्रतिशत 5G नेटवर्क तैनात कर दिया गया है और वह हर 10 सेकंड में एक 5जी सेल तैनात करने की क्षमता रखती है।

समय सीमा से पहले कर दिया पूरे देश में 5G नेटवर्क का विस्तार

ब्रॉडबैंड स्पीड व क्वालिटी मापने वाली कंपनी ओकला द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, रिलायंस जियो के चेयरमैन ने कहा कि कंपनी ने दिसंबर 2023 की तय समय सीमा से पहले पूरे देश में 5G नेटवर्क का विस्तार कर दिया है।

Also read: Jio Financial का सितंबर तिमाही में मुनाफा हुआ दोगुना

‘ट्रू 5जी रोल-आउट’ की स्पीड पर गर्व- आकाश अंबानी

आकाश अंबानी ने कहा, ‘‘ मुझे ‘ट्रू 5जी रोल-आउट’ की हमारी गति पर काफी गर्व है। आज हमने दिसंबर 2023 की अपनी तय समय सीमा से पहले पूरे देश में मजबूत ट्रू 5G नेटवर्क का विस्तार किया है। भारत में संपूर्ण 5G तैनाती का 85 प्रतिशत जियो द्वारा किया गया है। हर 10 सेकंड में एक 5G सेल तैनात किया जा रहा है।’’

दूरसंचार विभाग के अनुसार, देश भर में 5G के लिए 3.38 लाख से अधिक बेस स्टेशन तैनात किए गए हैं। ओकला ने रविवार को कहा कि जियो भारत में नंबर एक नेटवर्क के रूप में उभरा है। उसने बाजार में मोबाइल नेटवर्क के लिए ओकला द्वारा दिए जाने वाले सभी नौ स्पीडटेस्ट पुरस्कार जीते हैं। इसमें 5G नेटवर्क के लिए सभी पुरस्कार भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 12:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement