facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio Financial ने लॉन्च की Jio Finance App, जानें यूजर्स को क्या फायदे मिलेंगे

Advertisement

जियो फाइनेंस ऐप (Jio Finance App) डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से लेनदेन, बिल निपटान, बीमा सलाह आदि खंडों में सेवाएं मुहैया कराएगा।

Last Updated- May 30, 2024 | 10:46 PM IST
Jio Financial Services

गैर-बैंकिंग वित्तीय इकाई (NBFC) जियो फाइनैंशियल सर्विसेस ने ‘जियोफाइनैंस’ (Jio Finance App) नाम से अपना मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया है।

आज शुरू हुए इस ऐप की मदद से कंपनी ग्राहकों को विभिन्न वित्तीय सेवाएं देगी और भविष्य में म्युचुअल फंडों एवं अन्य वित्तीय साधन गिरवी लेकर ऋण की भी पेशकश करेगी।

Jio Finance App से कर सकेंगे UPI पेमेंट

यह ऐप डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई (UPI )के माध्यम से लेनदेन, बिल निपटान, बीमा सलाह आदि खंडों में सेवाएं मुहैया कराएगा। इस ऐप में ग्राहक अपने खाते एवं बचत से जुड़ी जानकारियां भी देख पाएंगे। कंपनी आने वाले समय मे ऋण सुविधा भी देगी और इसकी शुरुआत म्युचुअल फंड के बदले ऋण देने के साथ करेगी।

इस ऐप में डिजिटल खाते तत्काल खोले जा सकेंगे। यह ऐप बीटा संस्करण में शुरू किया जा रहा है। कंपनी इसके उपयोगकर्ताओं से उनकी प्रतिक्रिया लेकर ऐप को और बेहतर बनाने में करेगी।

इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारा मूल लक्ष्य वित्त से जुड़ी हरेक चीजों को सरल बनाना है और यह काम एक ही ऐप के माध्यम से होगा। इस ऐप की मदद से ऋण आवंटन, निवेश, बीमा, भुगतान एवं लेनदेन की सुविधाएं दी जाएंगी। कुल मिलाकर,हम वित्तीय सेवाएं अधिक पारदर्शी और कम खर्च पर उपलब्ध कराएंगे।’

इस समय आदित्य बिड़ला कैपिटल अपने ऐप्लिकेशन आदित्य बिड़ला कैपिटल डिजिटल (ABCD) पर कई किस्म की वित्तीय सेवाएं ग्राहकों को दे रही है। यह ऐप अप्रैल 2024 में शुरू हुआ है।

बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) ने भी बजाज फिनसर्व ऐप के नाम से ऐप शुरू किया है जो उधारी एवं निवेश से जुड़ी सेवाओं की पेशकश करता है।

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement