facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio Financial Q1FY26 result: मुनाफा 4% बढ़कर ₹325 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू 46% बढ़ा

Advertisement

Jio Financial Q1FY26 result: कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 46% बढ़कर 612.46 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 417.82 करोड़ रुपये था।

Last Updated- July 17, 2025 | 6:35 PM IST
Jio Financial

Jio Financial Q1FY26 result: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) ने गुरुवार को जून 2025 को समाप्त पहली तिमाही के लिए अपने नतीजों का ऐलान किया। Q1FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 4% बढ़कर 325 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 313 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ऑपरेशन से उसका रेवेन्यू 46% बढ़कर 612.46 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 417.82 करोड़ रुपये था।

JSFL की ब्याज आय दोगुनी बढ़ी

पहली तिमाही के दौरान कंपनी की ब्याज आय दोगुनी होकर ₹363 करोड़ पहुंच गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में ₹162 करोड़ थी। वहीं, कुल खर्च भी बढ़कर ₹261 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹79 करोड़ था।

Also Read: Wipro Q1FY26 Result: मुनाफा 9.9% बढ़कर ₹3,336 करोड़ पर पहुंचा, हर शेयर पर देगी ₹5 का डिविडेंड

तिमाही के दौरान JFSL ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (JPBL) के 7.9 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे, जो JPBL की कुल इक्विटी पूंजी का 14.96% है। इस सौदे की कुल कीमत ₹104.54 करोड़ रही।

इस अधिग्रहण के बाद, जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड 18 जून 2025 से पूरी तरह JFSL की स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है। कंपनी के अनुसार, इस सौदे से जुड़े अपवादस्वरूप लाभ में निवेश के पुनर्मूल्यांकन से हुए ₹439.16 करोड़ के लाभ और इससे संबंधित ₹410.59 करोड़ की गुडविल के बीच का अंतर शामिल है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 17, 2025 | 6:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement