facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज का डिमर्जर अगले हफ्ते, रिलायंस के शेयर पर दांव लगाने का सुनहरा मौका!

Advertisement

बाजार विश्लेषकों को उम्मीद है कि डिमर्जर के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) के शेयर रॉकेट की तेजी से ऊपर चढ़ सकते हैं।

Last Updated- July 15, 2023 | 4:51 PM IST
Dharma Productions में हिस्सेदारी खरीदने की होड़, Saregama के बाद अब रिलायंस पर टिकी सबकी नजरें Race to buy stake in Dharma Productions, after Saregama now all eyes are on Reliance

Reliance Industries Demerger: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नजर अब फाइनैंशियल सर्विस इंडस्ट्री पर अपना सिक्का जमाने पर है। वह देश का पांचवा सबसे बड़ा प्राइवेट फाइनैंशियल इंस्टीट्यूशन बनाने के बेहद करीब हैं। रिलायंस के फाइनैंशियल कारोबार का डिमर्जर अगले हफ्ते होने जा रहा है। हाल के दिनों में रिलायंस के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। ऐसे में बाजार विश्लेषकों को उम्मीद है कि डिमर्जर के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) के शेयर रॉकेट की तेजी से ऊपर चढ़ सकते हैं।

डिमर्जर के बाद जियो फाइनैंशियल सर्विसेज का मूल्याकंन 10,000 हजार करोड़ रुपये होगा

रिलायंस ने वित्त वर्ष 2024 के लिए पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा से ठीक एक दिन पहले 20 जुलाई 2023 को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के डिमर्जर की रिकॉर्ड तिथि निर्धारित की है। इस डीमर्जर के बाद, RIL के लिए वैल्यू अनलॉकिंग होगी, जबकि इसका सारा फाइनैंशियल कारोबार जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के पास चला जाएगा, जिसके पास RIL में 6.1 फीसदी हिस्सेदारी है। डीमर्जर के बाद, जियो फाइनैंशियल सर्विसेज का मूल्यांकन लगभग 10,000 हजार करोड़ रुपये होगा।

Also read: Reliance के शेयर ऑल-टाइम हाई पर! M-cap 18 लाख करोड़ रुपये के पार

सबसे कम कीमत पर JFSL के शेयर हासिल करने के लिए खरीदें रिलायंस के शेयर

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वैल्यू अनलॉकिंग के कारण पिछले सप्ताह NSE पर रिलायंस के शेयर की कीमत 2,802 रुपये के ताजा उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है और तेजी जारी रहने की उम्मीद है क्योंकि भारतीय शेयर बाजारों में लिस्ट होने के बाद जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के शेयरों पर बाजार अत्यधिक उत्साहित है। चूंकि डीमर्जर के तहत निवेशकों को RIL के हर एक शेयर के बदले जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) का एक शेयर दिया जाएगा। ऐसे में रिलायंस के शेयर खरीदना सबसे सस्ती दर पर जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के शेयर हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि लिस्टिंग के बाद JFSL के शेयर की कीमत आसमान छू सकती है।

Advertisement
First Published - July 15, 2023 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement