facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio Financial Services Q2: कंपनी ने कमाया 668 करोड़ रुपये का मुनाफा, पिछली तिमाही से 101% ज्यादा

Advertisement

Jio Financial Services ने Bse फाईलिंग में बताया कि उसकी कुल इनकम 2023-24 की दूसरी तिमाही में 46.8 प्रतिशत बढ़कर 608 करोड़ रुपये हो गयी।

Last Updated- October 16, 2023 | 7:27 PM IST
Jio Financial Services

Jio Financial Services Q2 Results: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services results) ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का किया ऐलान कर दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 की सितंबर तिमाही में 668.18 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट कमाया है।

जून तिमाही की तुलना में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 101.3 प्रतिशत उछाल आया है। उस तिमाही में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने 331.92 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

दूसरी तिमाही में कुल इनकम 46.8 प्रतिशत बढ़ी

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने बीएसई फाईलिंग में बताया कि कंपनी की कुल इनकम 2023-24 की दूसरी तिमाही में 46.8 प्रतिशत बढ़कर 608 करोड़ रुपये हो गयी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 414 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का खर्च भी बीती तिमाही में 32.7 प्रतिशत बढ़कर 71.43 करोड़ रुपये हो गया। यह चालू वित्त वर्ष की पहली यानी अप्रैल-जून तिमाही में 53.81 करोड़ रुपये था।

स्टैंडअलोन बेसिस पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का रेवेन्यू घटा

वहीं, एकल आधार या स्टैंडअलोन बेसिस पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 31 प्रतिशत घटकर 148.9 करोड़ रुपये रह गया। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 214.57 करोड़ रुपये था। साथ ही कंपनी का प्रॉफिट 88.76 करोड़ रुपये पर पंहुचा गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 2.03 करोड़ रुपये था।

बता दें कि कंपनी शेयर मार्केट में 21 अगस्त को लिस्ट हुई थी। BSE पर कंपनी के शेयर 265 रुपये और NSE पर 262 रुपये पर लिस्ट हुए थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को 1.20 लाख करोड़ रुपये के साथ कैपिटलाइज किया है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का मार्केट कैप 1.42 लाख करोड़ रुपये

वर्तमान में, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का मार्केट कैप (Mcap) 1.42 लाख करोड़ रुपये है। इसके साथ ही यह बजाज फाइनेंस और इसकी होल्डिंग कंपनी बजाज फिनसर्व के बाद तीसरी सबसे बड़ी NBFC (Non-Banking Financial Company) है।

दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद कंपनी ने समूह मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में ए आर गणेश को नियुक्ति करने की भी घोषणा की है। गणेश इससे पहले पिछले 13 साल से आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के साथ काम कर रहे थे।

0.27 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ कंपनी का शेयर

इस बीच बीएसई सेंसेक्स पर जियो फाइनेंशियल सर्विसिज का शेयर (Jio Financial Services share) आज 0.27 प्रतिशत चढ़कर 224.85 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - October 16, 2023 | 7:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement