facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio Financial Services Q3 results: अंबानी की कंपनी का मुनाफा आधे से ज्यादा घटा, आखिर क्यों आई ये नौबत?

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, निवेश और फंडिंग, बीमा ब्रोकिंग, भुगतान बैंक आदि कारोबार में लगी है।

Last Updated- January 15, 2024 | 11:30 PM IST
Jio Financial Services

Jio Financial Services Q3 results: मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का नेट प्रॉफिट दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में पिछली तिमाही के मुकाबले 56 प्रतिशत घटकर 294 करोड़ रुपये रहा। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी।

आय में गिरावट और खर्चों में वृद्धि के कारण कंपनी के मुनाफे में कमी आई है। कंपनी का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 668 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 608 करोड़ रुपये से 31.9 प्रतिशत गिरकर 414.33 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि इसी अवधि के दौरान ब्याज आय बढ़कर 269 करोड़ रुपये हो गई। ऑपरेशन से कुल रेवेन्यू 413.6 करोड़ रुपये रहा।

अन्य खर्चों में वृद्धि के कारण कंपनी का कुल खर्च तिमाही आधार पर (Q-o-Q) 38.53 प्रतिशत बढ़कर 71.4 करोड़ रुपये की तुलना में 98.9 करोड़ रुपये हो गया।

Also read: TCS, Infosys समेत अन्य IT शेयरों की बढ़ी चमक, दो दिन में मार्केट वैल्यू में जोड़े 22 अरब डॉलर

अपनी निवेशक प्रस्तुति में, कंपनी ने कहा कि उसके भुगतान बैंक ने तिमाही के दौरान एक डेबिट कार्ड लॉन्च किया था और डिजिटल सेविंग बैंक अकाउंट लॉन्च करने के लिए इसे रिप्लेटफॉर्म किया गया था। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि वह मौजूदा बाजार और नियामक विकास के कारण सिक्योर्ड लोन पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने के लिए लीजिंग बिजनेस और सप्लाई चेन फंडिंग शुरू करने की योजना बना रही है।

हाल ही में, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ऐसे ऋणों की वृद्धि को कम करने के लिए अनसिक्योर्ड लोन पर जोखिम भार बढ़ा दिया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, निवेश और फंडिंग, बीमा ब्रोकिंग, भुगतान बैंक आदि कारोबार में लगी है। कंपनी और ब्लैकरॉक संपत्ति प्रबंधन उद्योग में प्रवेश करने के लिए एक ज्वाइंट वेंचर बनाने पर सहमत हुए हैं।

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement