facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio Financial Services Q4 results: मुनाफा 14% घटकर ₹272 करोड़, ₹0.60 के डिविडेंड का ऐलान

Advertisement

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में उसका ऑपरेशन से कुल रेवेन्यू करीब 106 फीसदी बढ़कर 1,018.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

Last Updated- April 17, 2026 | 7:41 PM IST
Jio Financial Services

Jio Financial Services Q4 results: रिलायंस इंडस्ट्रीज की फाइनेंशियल आर्म कही जाने वाली कंपनी, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q4FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 14 फीसदी घटकर 272.22 करोड़ रुपये रहा गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 316.11 करोड़ रुपये था। मुनाफा घटने के बावजूद भी कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 0.60 रुपये के डिविडेंड का तोहफा दिया।

कुल रेवेन्यू 106% बढ़ा

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में उसका ऑपरेशन से कुल रेवेन्यू करीब 106 फीसदी बढ़कर 1,018.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 493.24 करोड़ रुपये था।

Also Read: अक्षय तृतीया 2026: Gold ETF या Gold Fund– कहां लगाएं पैसा, आपके लिए कौन सा है सही?

₹0.60 के डिविडेंड का ऐलान

निवेश और वित्तीय सेवाओं, बीमा ब्रोकिंग, पेमेंट बैंकिंग, पेमेंट एग्रीगेटर/गेटवे सेवाओं और एसेट मैनेजमेंट के क्षेत्रों में काम करने वाली इस कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का तोहफा भी दिया। कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये फैस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 0.60 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है।

AI-ML से वित्तीय सेवाओं का विस्तार

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के MD और CEO हितेश सेठिया ने कहा, “वित्त वर्ष 2026 हमारे लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक वृद्धि का वर्ष रहा है, जिसमें हमारा उद्देश्य लाखों भारतीयों के जटिल वित्तीय जीवन को सरल बनाना रहा है। इसके लिए हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) आधारित स्मार्ट वित्तीय सेवाओं का उपयोग किया है। हमारी मजबूत परिचालन गति इस बात का प्रमाण है कि हमारे उत्पाद और सेवाएं पूरे देश में लोगों के बीच अच्छी तरह स्वीकार की जा रही हैं, और अब हमारा नेटवर्क 19,000 से अधिक पिनकोड तक फैल चुका है।”

Advertisement
First Published - April 17, 2026 | 7:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement