facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के चेयरमैन बोले- तकनीक के दम पर प्रतिष्ठित वित्तीय सेवा कंपनी बनने की राह की ओर हम

Advertisement

जियो फाइनैंशियल ने FY25 में तकनीक और लोगों में निवेश कर डिजिटल सेवाओं का आधार मजबूत किया और अब FY26 में बड़े पैमाने पर नई वित्तीय योजनाएं लाने की तैयारी में है।

Last Updated- August 05, 2025 | 9:38 PM IST
Jio Financial
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज (जेएफएस) के चेयरमैन के वी कामत ने वित्त वर्ष 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों  से कहा कि प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर कंपनी अग्रणी वित्तीय सेवा उद्यम के रूप में उभरने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026 में जियो फाइनैंशियल वित्त वर्ष 2025 में स्थापित मजबूत आधार का लाभ उठाकर बड़े पैमाने पर भारतीयों के लिए सहज और नवीनतम योजनाएं और सेवाएं लाएगी।

कामत ने कहा, ‘प्रौद्योगिकी अपनाकर जियो फाइनैंशियल प्रमुख वित्तीय सेवा उद्यम बनने की स्थिति में है। इससे हमारे ग्राहकों की उभरती आकांक्षाएं पूरी होंगी। वित्त वर्ष 25 इस कंपनी के लिए परिवर्तनकारी वर्ष रहा। इसकी विशेषता रही हमारा मूल यानी लोगों, प्रक्रियाओं, योजनाओं और प्रौद्योगिकी में महत्त्वपूर्ण निवेश।’

कामत ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 में वित्तीय सेवा क्षेत्र में भी बदलाव आया है क्योंकि तकनीकी नवाचार से प्रेरित डिजिटल प्लेटफॉर्म अब सेवा प्रदाताओं और उपभोक्ताओं (ग्रामीण और शहरी दोनों) के बीच की खाई को बहुत कम लागत पर आसानी से पाट रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत के लिए यह तकनीक गेम-चेंजर साबित हो सकती है जो सहज डिजिटल प्लेटफार्मों पर अनुकूल समाधानों के साथ अधिक वित्तीय पहुंच को बढ़ावा दे सकती है।’  उन्होंने कहा कि एजेंटिक एआई का लाभ उठाकर कंपनी पारंपरिक बाधाओं को दूर कर सकती है, जिससे वित्तीय सेवाएं व्यापक आबादी के लिए अधिक सुलभ और सस्ती हो सकती हैं।

कामत ने कहा, ‘जियो फाइनैं​शियल में हम वित्तीय सेवाओं को आसान बनाकर और पहुंच बढ़ाकर नई टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ वित्त वर्ष 2025 में जियो फाइनैं​शियल सर्विसेज ने 2,079 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की और मुख्य व्यावसायिक परिचालन से आय 349 करोड़ रुपये रही। 

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्या​धिकारी हितेश सेठिया ने कहा, ‘एक वित्तीय सेवा फर्म की विश्वसनीयता को प्रौद्योगिकी कंपनी की तेजी के साथ जोड़कर हम कंपनी को ऐसा संस्थान बना रहे हैं जो आने वाले दशकों तक भारत के लोगों के विकास और समृद्धि को सशक्त बनाकर भारत की सेवा करेगा।’

Advertisement
First Published - August 5, 2025 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement