facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio ने 5G नेटवर्क के लिए देश भर में 1 लाख टावर लगाए

Advertisement

दूरसंचार टावर लगाने के मामले में जियो दूसरे स्थान पर मौजूद कंपनी से लगभग पांच गुना आगे है

Last Updated- March 25, 2023 | 2:51 PM IST
Reliance Jio

देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अत्यधिक तीव्र गति वाली इंटरनेट सेवा देने के लिए सबसे तेज और व्यापक 5जी दूरसंचार नेटवर्क खड़ा करने के मकसद से देश भर में करीब एक लाख दूरसंचार टावर लगाए हैं।

दूरसंचार विभाग के हालिया आंकड़ों के अनुसार, दूरसंचार टावर लगाने के मामले में जियो दूसरे स्थान पर मौजूद कंपनी से लगभग पांच गुना आगे है।

दूरसंचार विभाग के नेशनल ईएमएफ पोर्टल पर जारी दैनिक स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने 700 मेगा हर्ट्ज और 3,500 मेगा हर्ट्ज वाले 99,897 बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) स्थापित किए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद कंपनी भारती एयरटेल ने कुल 22,219 बीटीएस स्थापित किए हैं।

बृहस्पतिवार को मौजूद स्थिति के अनुसार, प्रत्येक आधार स्टेशन के लिए जियो के पास तीन सेल इकाइयां हैं जबकि एयरटेल के पास दो सेल इकाइयां हैं। ज्यादा टावर और सेल इकाइयां होने से इंटरनेट की रफ्तार अधिक रहती है।

ऊकला की गत 28 फरवरी को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जियो के इंटरनेट की सर्वाधिक गति 506 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) आंकी गई जबकि एयरटेल 268 एमबीपीएस की अधिकतम गति के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

Advertisement
First Published - March 25, 2023 | 2:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement