facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JioBlackRock में बड़ा बदलाव: मार्क पिलग्रेम देंगे इस्तीफा, स्वप्निल भास्कर संभालेंगे कमान

Advertisement

यह कदम Jio Financial Services और ब्लैकरॉक के बीच बने डिजिटल वेल्थ मैनेजमेंट जॉइंट वेंचर में एक अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है

Last Updated- April 02, 2026 | 5:02 PM IST
JioBlackRock CEO Marc Pilgrem
पिलग्रेम ने इंडिया-फोक्स्ड एडवाइजरी प्लेटफॉर्म की शुरुआती स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी।

जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ मार्क पिलग्रेम (Marc Pilgrem) अपने पद से इस्तीफा देंगे और ब्लैकरॉक में नई लीडरशिप भूमिका संभालेंगे। यह कदम जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) और ब्लैकरॉक के बीच बने डिजिटल वेल्थ मैनेजमेंट जॉइंट वेंचर में एक अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

पिलग्रेम ने इंडिया-फोक्स्ड एडवाइजरी प्लेटफॉर्म की शुरुआती स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला जॉइंट वेंचर के तहत दो बिजनेस के ऑपरेशन शुरू होने और रिटेल-फोकस्ड वेल्थ मैनेजमेंट सेवाओं के लॉन्च के बाद लिया गया है।

स्वप्निल भास्कर होंगे नए MD और सीईओ

अब स्वप्निल भास्कर, पिलग्रेम की जगह मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ का पद संभालेंगे और उनसे उम्मीद की जाती है कि वे प्लेटफॉर्म के विकास के अगले चरण का नेतृत्व करेंगे क्योंकि यह प्लेटफॉर्म पूरे भारत में अपनी डिजिटल निवेश सलाहकार सेवाओं का विस्तार कर रहा है।

एक लिंक्डइन पोस्ट में भास्कर ने कहा कि वे ऐसे “महत्वपूर्ण मोड़” पर जुड़ रहे हैं, जब अधिक भारतीय बचत से निवेश की ओर बढ़ रहे हैं और आसान, तकनीक-आधारित सलाह सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है।

Also Read:सरकार ने FY26 में इनडायरेक्ट टैक्स का लक्ष्य पार किया, कस्टम और GST कलेक्शन मजबूत  

इंडिया ग्रोथ स्टोरी पर ग्लोबल नजर

एक अलग पोस्ट में पिलग्रेम ने कहा, “इस बिजनेस को साथ मिलकर लॉन्च करना मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहेगा।” उन्होंने यह भी बताया कि वे लंदन लौटेंगे और ब्लैकरॉक में इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, जिनमें भारत का जॉइंट वेंचर भी शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि भास्कर के नेतृत्व में कंपनी आगे विस्तार करने और अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए मजबूत स्थिति में है।

यह लीडरशिप बदलाव ऐसे समय पर हो रहा है जब ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट कंपनियां भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं और घरेलू बचत के वित्तीय निवेश (financialisation) तथा डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते उपयोग पर दांव लगा रही हैं।

Advertisement
First Published - April 2, 2026 | 5:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement