facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गूगल के पूर्व मैनेजर किरण मणि को CEO नियुक्त करेगी JioCinema, अंबानी की टीवी कंपनी की बढ़ेगी स्ट्रीमिंग

Advertisement

JioCinema की पैरेंट कंपनी, Viacom18, भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पैरामाउंट ग्लोबल और बोधि ट्री का जॉइंट वेंचर है

Last Updated- September 29, 2023 | 3:28 PM IST
Ambani's JioCinema to appoint former Google Manager Kiran Mani as CEO

अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियोसिनेमा (JioCinema) गूगल के पूर्व जनरल मैनेजर किरण मणि को CEO नियुक्त करने का प्लान बना रही है। कंपनी के इस कदम से परिचित लोगों के मुताबिक, मणि मोबाइल कस्टमर्स के बीच कंपनी की पहुंच बढ़ाने के भारतीय स्ट्रीमिंग टीवी सर्विस के प्रयास का नेतृत्व करेंगे। यह जानकारी ब्लूमबर्ग ने दी।

मणि इससे पहले एशिया प्रशांत क्षेत्र में Google के Android ऑपरेशन को चलाते थे। अब वह टीवी सर्विस के लिए टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को लीड करेंगे और हॉलीवुड स्टूडियो के साथ पार्टनरशिप करने की कोशिश भी करेंगे।

जेम्स मर्डोक और इन्वस्टमेंट फर्म Bodhi Tree के साथ भी कर चुके हैं काम

मणि के लिंक्डइन पेज को देखने पर पता चलता है कि वह गूगल में तो पहले काम कर ही चुके हैं, इसके अलावा भी वह जेम्स मर्डोक और उदय शंकर की बोधि ट्री (Bodhi Tree) इन्वस्टमेंट फर्म के शुरुआती निवेशक और सलाहकार थे। JioCinema की पैरेंट कंपनी, Viacom18, भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पैरामाउंट ग्लोबल और बोधि ट्री का जॉइंट वेंचर है।

ग्लोबल मीडिया कंपनियों के लिए भारत पसंदीदा देश

भारत अपनी 1.4 अरब आबादी के साथ, ग्लोबल मीडिया कंपनियों के लिए एक दमदार कंपटीशन वाला देश रहा है। Google और उसकी सब्सिडियरी YouTube पहले से ही देश में पॉपुलर हैं। इस साल की शुरुआत में, JioCinema ने ज्यादा पेमेंट करने वाले ग्राहकों को लुभाने के लिए एक प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट की फ्री स्ट्रीमिंग की पेशकश की थी। जबकि, इस सर्विस की लागत 999 रुपये या लगभग 12 डॉलर सालाना है।

अपनी विस्तार योजनाओं के हिस्से के रूप में, JioCinema ने इस साल इंटरटेनमेंट की दिग्गज फर्म वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंक (Warner Bros. Discovery Inc.) और कॉमकास्ट कॉर्प के NBCUniversal के साथ नए प्रोग्रामिंग सौदों पर हस्ताक्षर किए।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 3:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement