facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JioMart Layoff: मुकेश अंबानी की कंपनी पर भी छंटनी की तलवार, 1000 से अधिक एम्प्लॉइज को किया बाहर

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 12:36 PM IST
JioMart

JioMart Layoff: देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी जियोमार्ट (JioMart) में भी छंटनी की तलवार लटक रही है। रिलायंस रिटेल की ऑनलाइन शॉपिंग वाली कंपनी ने 1000 से ज्यादा एम्प्लॉइज की परमानेंट छुट्टी कर दी है।

बता दें कि जियोमार्ट ने कॉस्ट कटिंग के कारण 15000 स्टाफ में से दो तिहाई की छंटनी करने का फैसला लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में मुकेश अंबानी की कंपनी 9,900 से भी ज्यादा कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस रिटेल की यह कंपनी छंटनी करके अपने मार्जिन में सुधार करना चाहती है और साथ ही अपने घाटे को कम करने पर भी फोकस कर रही है।

बता दें कि जियोमार्ट के साथ इस वक्त 15 हजार से अधिक स्टाफ काम कर रहे हैं। हालांकि, आने वाले समय में छंटनी के कारण गिनती कम होने की आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ग्राउंड के 1000 स्टाफ और कॉरपोरेट ऑफिस के 500 कर्मचारियों से इस्तीफा सौंपने के लिए कहा है।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने इकोनॉमिक टाइम्स को जानकारी दी कि रिलायंस ने अपने सेल्स एंड मार्केटिंग डिपार्टमेंट से कई स्टाफ मेंबर्स की फिक्स सैलरी में भी कटौती कर के उन्हें वेरिएबल पे स्ट्रक्चर पर शिफ्ट कर दिया है।

छंटनी के अलावा, जियोमार्ट अपने 150 से अधिक गोदामों में से आधे से ज्यादा को बंद करने की भी योजना बना रही है।
बता दें, साल 2022 में रिलायंस रिटेल ने 3,300 से अधिक नए स्टोर्स खोले थे। साथ ही अपने फिजिकल स्टोर नेटवर्क को भी बढ़ाया था। जिसके बाद कंपनी के टोटल स्टोर की संख्या 18,040 हो गई थी।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 12:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement