facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio का IPO $6 बिलियन से ज्यादा का हो सकता है, 2025 की दूसरी या तीसरी तिमाही में लिस्टिंग की उम्मीद

Advertisement

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का आईपीओ भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए तय किया जा रहा है।

Last Updated- November 06, 2024 | 9:55 AM IST
Reliance Jio
Representative image

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के आईपीओ अगले साल 2025 की दूसरी या तीसरी तिमाही में आने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, रिलायंस जियो का आईपीओ करीब $6.25 बिलियन (लगभग ₹50,000 करोड़) का हो सकता है। रिलायंस रिटेल का आईपीओ भी इसके बाद जल्द ही आने की उम्मीद है। हालांकि, दोनों आईपीओ का समय कंपनी द्वारा बाजार के हालातों के आकलन के आधार पर तय किया जाएगा।

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का आईपीओ भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए तय किया जा रहा है। निवेश बैंकिंग सूत्रों का कहना है कि अगले साल आईपीओ के समय रिलायंस जियो का मूल्यांकन एयरटेल से अधिक रहेगा, क्योंकि जियो के पास ज्यादा ग्राहकों का बेस है और कुछ अन्य मापदंडों जैसे EBITDA में भी जियो आगे है। हाल ही में एयरटेल ने $100 बिलियन (लगभग ₹8.2 लाख करोड़) के बाजार मूल्यांकन का आंकड़ा छुआ है।

वर्तमान में जियो के पास करीब 480 मिलियन मोबाइल ग्राहक हैं, जबकि एयरटेल के पास यह संख्या 400 मिलियन से कम है। हालांकि, प्रति यूजर औसत मासिक आय (ARPU) के मामले में एयरटेल आगे है, जहां एयरटेल का ARPU ₹211 है और जियो का ₹194 है।

अनुमान के मुताबिक, जियो का मूल्यांकन $125 बिलियन (करीब ₹10 लाख करोड़) हो सकता है, जिसमें $6.25 बिलियन (करीब ₹50,000 करोड़) के आईपीओ की उम्मीद है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियम के अनुसार, आईपीओ में प्रमोटर को कम से कम 5% हिस्सेदारी रखनी होती है, और जियो का आईपीओ इसी सीमा में रहने की संभावना है।

रिलायंस रिटेल का आईपीओ भी जल्द आने की संभावना है और इसका मूल्यांकन $125 बिलियन से $150 बिलियन के बीच आंका जा सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज चाहती है कि दोनों आईपीओ सफल रहें और कई गुना अधिक सब्सक्राइब हों, इसलिए समय का सही आकलन करना जरूरी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने 2019 में कहा था कि रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल का आईपीओ अगले पांच सालों में आ सकता है, लेकिन महामारी के चलते इसमें देरी हुई। इस पर समूह ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

रिलायंस फिलहाल तीन प्रमुख सेक्टर्स पर फोकस कर रही है: नई और अक्षय ऊर्जा, तकनीकी क्षेत्र (विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और उपभोक्ता क्षेत्र। हाल ही में एनवीडिया के संस्थापक और सीईओ जेनसन हुआंग के साथ हुई एक बातचीत में अंबानी ने ‘इंटेलिजेंस एरा’ के आगमन की बात की। एनवीडिया ने रिलायंस के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन सेंटर बनाने के लिए साझेदारी की घोषणा की है।

सूत्रों के अनुसार, रिलायंस फिलहाल सेमीकंडक्टर निर्माण में दिलचस्पी नहीं रखती। मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ₹1,305.95 पर बंद हुए, जो 0.3% की वृद्धि हैं।

Advertisement
First Published - November 6, 2024 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement