facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JioStar ने लॉन्च किया JioHotstar, अब एक ही प्लेटफार्म पर मिलेंगे IPL, WPL और ब्लॉकबस्टर शोज

Advertisement

मौजूदा JioCinema और Disney+ Hotstar सब्सक्राइबर्स बिना किसी परेशानी के JioHotstar पर ट्रांजिशन कर सकेंगे और अपनी नई सब्सक्रिप्शन सेटअप कर पाएंगे।

Last Updated- February 14, 2025 | 9:42 AM IST
JioStar launches JioHotstar, now IPL, WPL and blockbuster shows will be available on one platform JioStar ने लॉन्च किया JioHotstar, अब एक ही प्लेटफार्म पर मिलेंगे IPL, WPL और ब्लॉकबस्टर शोज

JioStar launches JioHotstar: जियोसिनेमा (JioCinema) और हॉटस्टार (Hotstar) अब पुराना हो गया है। रिलायंस (Reliance) के Viacom18 और Star India के मर्जर से बनी नई ज्वाइंट वेंचर JioStar ने शुक्रवार (14 फरवरी) को JioHotstar के लॉन्च की घोषणा की। यह प्लेटफॉर्म JioCinema और Disney+ Hotstar को एक साथ मर्ज करके पेश किया गया है। इसका मतलब है कि यूजर्स को दोनों ऐप्स के कंटेंट एक जगह पर मिलने लगें।

JioHotstar का सब्सक्रिप्शन 149 रुपये से शुरू

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि JioHotstar करीब 3 लाख घंटे के एंटरटेनमेंट कंटेंट, लाइव स्पोर्ट्स कवरेज और 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ आकर्षक सब्सक्रिप्शन प्लान पेश करता है, जो अलग-अलग दर्शकों की जरूरतों के हिसाब से बनाए गए हैं। इसकी शुरुआत 149 रुपये से होगी।

इसके अलावा, मौजूदा JioCinema और Disney+ Hotstar सब्सक्राइबर्स बिना किसी परेशानी के JioHotstar पर ट्रांजिशन कर सकेंगे और अपनी नई सब्सक्रिप्शन सेटअप कर पाएंगे।

JioHotstar प्रीमियम एंटरटेनमेंट और पर्सनलाइज्ड कंटेंट का नया पता

JioStar के डिजिटल CEO, किरण मणि ने कहा, “JioHotstar का मुख्य उद्देश्य सभी भारतीयों के लिए प्रीमियम एंटरटेनमेंट को वास्तव में सुलभ बनाना है। हमारा वादा ‘Infinite Possibilities’ यह सुनिश्चित करता है कि एंटरटेनमेंट अब सिर्फ कुछ लोगों के लिए विशेषाधिकार नहीं, बल्कि सभी के लिए एक साझा अनुभव बने।”

मणि ने आगे कहा, “AI-ड्रिवन रिकमेंडेशंस और 19 से ज्यादा भाषाओं में स्ट्रीमिंग की सुविधा देकर, हम पहले से कहीं ज्यादा पर्सनलाइज्ड कंटेंट दे रहे हैं।”

Also read: Google के मुंबई ऑफिस का किराया सुनकर चौंक जाएंगे आप, सिर्फ किराए से बन जाएंगे अरबपति

अब JioHotstar पर ही मिलेंगे IPL, WPL और ब्लॉकबस्टर शोज

कंपनी के मुताबिक, JioHotstar एक ही प्लेटफॉर्म पर Disney, NBCUniversal Peacock, Warner Bros. Discovery HBO और Paramount के साथ हॉलीवुड का बेहतरीन कंटेंट भी उपलब्ध कराएगा।

JioHotstar पर ICC इवेंट्स, IPL और WPL जैसे प्रीमियर टूर्नामेंट्स की स्ट्रीमिंग होगी। साथ ही, Indian Street Premier League और BCCI, ICC व स्टेट एसोसिएशंस के इवेंट्स के जरिए ग्रासरूट क्रिकेट को भी प्रमोट किया जाएगा। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर Premier League, Wimbledon जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन और Pro Kabaddi, ISL जैसी घरेलू लीग्स भी उपलब्ध होंगी।

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 9:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement