facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सकारात्मक आर्थिक माहौल के बीच उद्योग की रफ्तार कायम रहेगी: JK Tyre

Advertisement

JK Tyre एंड इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक अंशुमान सिंघानिया ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में भरोसा जताया कि टायर कंपनी के कारोबार और मुनाफे में वृद्धि की रफ्तार कायम रहेगी।

Last Updated- February 11, 2024 | 1:07 PM IST
JK Tyre- जेके टायर
Representative Image

जेके टायर (JK Tyre) को उम्मीद है कि मध्यम से दीर्घावधि में टायर उद्योग में मांग की रफ्तार कायम रहेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि सकारात्मक आर्थिक माहौल के बीच वाहन उद्योग के आगे बढ़ने की उम्मीद है, जिससे टायर उद्योग की मांग भी बेहतर रहेगी।

जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक अंशुमान सिंघानिया ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में भरोसा जताया कि टायर कंपनी के कारोबार और मुनाफे में वृद्धि की रफ्तार कायम रहेगी।

दिसंबर, 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 227 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 3,688 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 3,613 करोड़ रुपये थी। सिंघानिया ने कहा, ‘‘मध्यम से दीर्घावधि की मांग को लेकर हम आशान्वित हैं। हम देख रहे हैं कि निजी क्षेत्र का पूंजीगत व्यय चक्र वास्तव में शुरू हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि खर्च योग्य आमदनी में वृद्धि हुई है, जिससे खरीद की धारणा सकारात्मक हो रही है। सिंघानिया ने कहा, ‘‘तो, कुल मिलाकर हम देखते हैं कि आने वाले वर्षों में अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में होगी। इसके साथ ही वाहन क्षेत्र को भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। और हमारे उद्योग का प्रदर्शन भी ऐसा ही रहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है। सिंघानिया ने कहा, ‘‘क्षमता विस्तार परियोजना, जिसकी हमने पिछले साल घोषणा की थी, पूरी हो रही है… हमने आगे विस्तार की भी घोषणा की है, जिसे हम दो साल यानी वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक पूरा कर लेंगे।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उद्योग रबड़ आयात को कम करने के लिए किसानों के साथ सहयोग करने के लिए कदम उठा रहा है, सिंघानिया ने कहा कि चार कंपनियां पूर्वोत्तर में रबड़ उत्पादकों के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों का लक्ष्य पूर्वोत्तर में 1,100 करोड़ रुपये की लागत से दो लाख हेक्टेयर में इसकी फसल को उगाने का है।

सिंघानिया ने कहा कि इस पहल से लगभग 2.5 लाख किसानों को फायदा होगा।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 1:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement