facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JK Tyre का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में निर्यात हिस्सेदारी को 20% तक पहुंचाने का, यूरोपीय बाजारों पर फोकस

Advertisement

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने आज यह जानकारी दी

Last Updated- November 10, 2025 | 10:47 PM IST
JK Tyre
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

जेके टायर ऐंड इंडस्ट्रीज यूरोप जैसे अपेक्षाकृत अछूते बाजारों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करके अगले पांच वर्षों में बिक्री के अपने कुल राजस्व में निर्यात हिस्सेदारी को मौजूदा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर लगभग 20 प्रतिशत करना चाहती है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने आज यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय टायरों के निर्यात पर हाल में लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ ‘आपदा का कारण’ बन रहा है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जेके टायर ने अमेरिका जाने वाले अपने निर्यात का बड़ा हिस्सा मेक्सिको के अपने संयंत्रों के जरिये भेजकर इस प्रभाव को कम किया है। कंपनी ने भारत से शेष निर्यात को भी अन्य वैश्विक बाजारों को भेजकर विविधतापूर्ण बना दिया है।

कंपनी के 11 विनिर्माण संयंत्र हैं – नौ भारत में और दो मेक्सिको में। सिंघानिया ने कहा, ‘इस समय भारतीय निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ से आपदा है। मैं चाहता हूं कि देर-सवेर कोई व्यापार समझौता हो। इसलिए भारत से अमेरिका को होने वाला निर्यात काफी कम प्रतिस्पर्धी रह गया है। लेकिन कंपनी के रूप में हमने अमेरिका को मेक्सिको के संयंत्रों से ज्यादा टायर भेजने की रणनीति अपनाई है। भारत से हमारा निर्यात यूरोप सहित अन्य बाजारों में स्थानांतरित हो गया है।’

उन्होंने कहा कि कंपनी के निर्यात का एक ‘बड़ा हिस्सा’ जो पहले भारत से अमेरिका जाता था, अब मेक्सिको के उसके संयंत्रों से होने वाली खेपों से तब्दील हो गया है।

सिंघानिया यात्री वाहन श्रेणी के लिए कंपनी के ‘एम्बेडेड स्मार्ट टायर्स’ की शुरुआत’ के अवसर पर बिज़नेस स्टैंडर्ड से बात कर रहे थे। इन टायरों में बिल्ट-इन सेंसर लगे हैं जो रियल टाइम में एअर प्रेशर, तापमान और संभावित एअर लीकेज की निगरानी करते हैं। इन टायरों को आंतरिक रूप से विकसित किया गया है और इनका विनिर्माण कंपनी के मध्य प्रदेश स्थित बानमोर संयंत्र में किया गया है।

निर्यात विस्तार के बारे में उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य अगले पांच वर्षों में कुल राजस्व में निर्यात की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत तक पहुंचाना है। हम निर्यात के लिए अलग से कुछ क्षमताएं लगा रहे हैं।’

Advertisement
First Published - November 10, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement