facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JLR हैकिंग से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को 2.55 अरब डॉलर का नुकसान, 5,000 से ज्यादा संगठन हुए प्रभावित

Advertisement

इसमें कहा गया है कि अगर वाहन निर्माता कंपनी में उत्पादन को अगस्त में हैकिंग से पहले के स्तर पर लाने में अप्रत्याशित देरी होती है तो नुकसान और अधिक हो सकता है

Last Updated- October 22, 2025 | 10:53 PM IST
JLR

एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा संस्था ने बुधवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत की टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर की हैकिंग से ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को अनुमानतः 1.9 अरब पाउंड (2.55 अरब डॉलर) का नुकसान हुआ तथा 5,000 से ज्यादा संगठन प्रभावित हुए।

यह रिपोर्ट साइबर मॉनिटरिंग सेंटर द्वारा तैयार की गई है, जो एक स्वतंत्र व गैर-लाभकारी संगठन है और उद्योग विशेषज्ञों से बना है, जिसमें ब्रिटेन के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र के पूर्व प्रमुख शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि अगर वाहन निर्माता कंपनी में उत्पादन को अगस्त में हैकिंग से पहले के स्तर पर लाने में अप्रत्याशित देरी होती है तो नुकसान और अधिक हो सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है, यह घटना ब्रिटेन में आर्थिक रूप से सबसे अधिक नुकसान वाली साइबर घटना लग रही है, जिसका अधिकांश वित्तीय प्रभाव जेएलआर और उसके आपूर्तिकर्ताओं के मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट में हुई हानि के कारण हुआ है।

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, जेएलआर नवंबर में अपने वित्तीय नतीजे घोषित करेगी। जेएलआर के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

हैकिंग के कारण लगभग छह हफ़्ते के बंद के बाद कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में विनिर्माण फिर से शुरू किया। इस लक्जरी कार निर्माता कंपनी के ब्रिटेन में तीन कारखाने हैं, जो मिलकर रोजाना करीब 1,000 कारों का उत्पादन करते हैं। यह घटना इस साल प्रमुख ब्रिटिश कंपनियों को प्रभावित करने वाली कई हाई-प्रोफाइल हैकिंग घटनाओं में से एक थी।

अप्रैल में एक हैकिंग के कारण दो महीने तक ऑनलाइन सेवाएं बंद रहने से रिटेलर मार्क्स ऐंड स्पेंसर को करीब 30 करोड़ पाउंड (करीब 40 करोड़ डॉलर) का नुकसान हुआ। जेएलआर (जिसके बारे में विश्लेषकों का अनुमान था कि शटडाउन के कारण उसे हर हफ्ते करीब 5 करोड़ पाउंड का नुकसान हो रहा है) को आपूर्तिकर्ताओं की सहायता के लिए ब्रिटिश सरकार द्वारा सितंबर के अंत में 1.5 अरब पाउंड की ऋण गारंटी दी गई थी।

सीएमसी (जो बीमा उद्योग द्वारा वित्त पोषित है और ब्रिटिश व्यवसायों को प्रभावित करने वाली प्रमुख साइबर सुरक्षा घटनाओं के वित्तीय प्रभाव को वर्गीकृत करता है) ने जेएलआर हैकिंग को पांच के पैमाने में से श्रेणी 3 प्रणालीगत घटना के रूप में स्थान दिया है।

Advertisement
First Published - October 22, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement