facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

JM Financial ने SEBI की जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही

Advertisement

SEBI ने अपने अंतरिम आदेश में कहा, जेएम फाइनेंशियल उन ऋण प्रतिभूतियों के सार्वजनिक निर्गम में 60 दिन के लिए लीड प्रबंधक के रूप में काम कर सकती है।

Last Updated- March 08, 2024 | 10:32 AM IST
SEBI-सेबी
Representative Image

जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड (JM Financial Limited) ने कहा कि वह ऋण प्रतिभूतियों के सार्वजनिक निर्गम को लेकर पूंजी बाजार नियामक सेबी की जांच में पूरा सहयोग करेगी।

कंपनी का यह बयान उस समय आया, जब सेबी ने अनुचित व्यापार व्यवहार के कारण जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड को ऋण प्रतिभूतियों के किसी भी सार्वजनिक निर्गम के लिए लीड प्रबंधक के रूप में कार्य करने से रोक दिया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने अंतरिम आदेश में कहा, जेएम फाइनेंशियल उन ऋण प्रतिभूतियों के सार्वजनिक निर्गम में 60 दिन के लिए लीड प्रबंधक के रूप में काम कर सकती है, जो उसके पास मौजूदा समय में हैं।

इस आदेश के बाद जेएम फाइनेंशियल ने शेयर बाजार को बताया, ”कंपनी इस जांच में सेबी के साथ पूरी तरह सहयोग करेगी।”

भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल में जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक पेशकश के खिलाफ ऋण की मंजूरी और वितरण सहित शेयरों और डिबेंचर के एवज में किसी भी प्रकार का वित्तपोषण प्रदान करने से रोक दिया था। सेबी का आदेश नियामक द्वारा वर्ष 2023 के दौरान गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के सार्वजनिक मुद्दों की नियमित जांच के बाद आया है।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 10:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement