facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जॉनसन लिफ्ट्स ने तोशिबा के साथ संयुक्त उद्यम में हासिल की 80% से ज्यादा की हिस्सेदारी

Advertisement

जापान की दिग्गज कंपनी तोशिबा एलिवेटर ऐंड बिल्डिंग सिस्टम्स कॉरपोरेशन (टीईएलसी) इस संयुक्त उद्यम में अहम रणनीतिक साझेदार के तौर पर बनी रहेगी

Last Updated- April 27, 2026 | 10:11 PM IST
Block Deal
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

लिफ्ट और एस्केलेटर बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी जॉनसन लिफ्ट्स (जेएलपीएल) ने आज ऐलान किया कि उसने अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बढ़ाकर 80 प्रतिशत से ज्यादा कर ली है। इसके साथ ही वह तोशिबा जॉनसन एलिवेटर्स (इंडिया) यानी टीजेईआई में सबसे बड़ी शेयरधारक बन गई है। कंपनी का कुल कारोबार 4,000 करोड़ रुपये है।

जापान की दिग्गज कंपनी तोशिबा एलिवेटर ऐंड बिल्डिंग सिस्टम्स कॉरपोरेशन (टीईएलसी) इस संयुक्त उद्यम में अहम रणनीतिक साझेदार के तौर पर बनी रहेगी। यह कदम जेएलपीएल और टीईएलसी के बीच 14 साल पुराने सहयोग में अहम मील का पत्थर है। यह भारतीय बाजार को विश्व-स्तरीय मोबिलिटी समाधान कारोबार प्रदान करने के उनके साझा संकल्प को और मजबूत करता है।

जॉनसन लिफ्ट्स के निदेशक योहान के जॉन ने कहा, ‘नई पुनर्गठित कंपनी टीजेईआई द्वारा पहले से संभाली जा रही सभी व्यावसायिक जिम्मेदारियों को कानूनी और कामकाज के लिहाज से अपने हाथ में ले लेगी। जेएलपीएल द्वारा ज्यादातर मालिकाना हक संभाले जाने के साथ ही टीजेईआई विकास के नए दौर में प्रवेश कर रही है। इसमें तोशिबा की तकनीकी उत्कृष्टता और उत्पाद की गुणवत्ता के साथ-साथ भारतीय बाजार में हमारी विशेषज्ञता, बिक्री और सेवा का बड़ा नेटवर्क तथा ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध शामिल हैं। लिफ्ट और एस्केलेटर के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है। अब टीजेईआई अपना बाजार विस्तार और तेज करने के लिहाज से बेहतर स्थिति में है।’

जेएलपीएल और टीजेईआई की संयुक्त मौजूदगी भारत में 20 प्रतिशत लिफ्ट बाजार और 30 प्रतिशत एस्केलेटर बाजार का प्रतिनिधित्व करती है। इससे प्रीमियम और हाई-स्पीड मोबिलिटी श्रेणी में समूह के नेतृत्व की स्थिति मजबूत होती है।

Advertisement
First Published - April 27, 2026 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement