facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डाइकिन इंडिया और रेची प्रिसिजन का ज्वाइंट वेंचर, भारत में बनेगा इन्वर्टर और नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर

Advertisement

संयुक्त उद्यम के तहत डाइकिन इंडिया के पास बहुलांश हिस्सेदारी होगी।

Last Updated- December 17, 2024 | 11:12 PM IST
Daikin India ties up with Rechi to set up AC compressor plant in Andhra डाइकिन इंडिया और रेची प्रिसिजन का ज्वाइंट वेंचर, भारत में बनेगा इन्वर्टर और नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर

डाइकिन इंडस्ट्रीज ने अपनी 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डाइकिन एयरकंडीशनिंग (डाइकिन इंडिया) और ताइवान की कंप्रेसर कारोबार की दिग्गज कंपनी रेची प्रिसिजन कंपनी (रेची प्रिसिजन) के साथ संयुक्त उद्यम कंपनी बनाने का ऐलान किया है। संयुक्त उद्यम के तहत भारत और कुछ विदेशी बाजार में रोटरी (इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर) कंप्रेसर का विनिर्माण, डिजाइन और बिक्री की जाएगी। दोनों कंपनियों ने संयुक्त विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘रेची प्रिसिजन की रोटरी कंप्रेसर की अभिनव तकनीक डाइकिन इंडिया के पोर्टफोलियो में सहायता करती है और बड़ा लाभ प्रदान करती है जिसमें देसी उत्पाद, सामर्थ्य क्षमता तथा व्यापक विश्वसनीयता शामिल है।’

संयुक्त उद्यम के तहत डाइकिन इंडिया के पास बहुलांश हिस्सेदारी होगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साझेदारी के शुरुआती चरण में भारत के एसी विनिर्माताओं को रेची ग्रुप के रोटरी कंप्रेसर (इन्वर्टर और नॉन-इन्वर्टर दोनों) के परीक्षण नमूने उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जाएगा ताकि तेजी से इस्तेमाल और मूल्यांकन की सुविधा मिल सके। संयुक्त उद्यम वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही तक चालू होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement