facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NTPC-परमाणु ऊर्जा निगम के ज्वाइंट वेंचर को न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट बनाने की मिली मंजूरी

Advertisement

NTPC ने मंगलवार को बयान में कहा कि सरकार ने 11 सितंबर 2024 को यह मंजूरी दी। इस संयुक्त उद्यम में NPCIL की 51 प्रतिशत और NTPC की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Last Updated- September 17, 2024 | 7:23 PM IST
Arbitration award of Rs 1,981 crore against NTPC rejected NTPC के खिलाफ 1,981 करोड़ रुपये का मध्यस्थता फैसला खारिज

सरकार ने परमाणु ऊर्जा निगम लि. (NPCIL) और एनटीपीसी लि. की संयुक्त उद्यम इकाई अणुशक्ति विद्युत निगम लि. (अश्विनी) को परमाणु ऊर्जा अधिनियम के प्रावधानों के तहत देश में परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने, अपनाने और चलाने की मंजूरी दे दी है।

NTPC ने मंगलवार को बयान में कहा कि सरकार ने 11 सितंबर 2024 को यह मंजूरी दी। इस संयुक्त उद्यम में NPCIL की 51 प्रतिशत और NTPC की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसमें कहा गया, सरकार ने माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (एमबीआरएपीपी) को एनपीसीआईएल से संयुक्त उद्यम कंपनी ‘अश्विनी’ को हस्तांतरित करने को भी मंजूरी दी है।

इस परियोजना में 700-700 मेगावाट की चार इकाइयां हैं। यह स्वदेशी पीएचडब्ल्यूआर (प्रेशराइज्ड हेवा वाटर रिएक्टर) प्रौद्योगिकी पर आधारित है। सरकार ने NPCIL को 500 करोड़ रुपये और एनटीपीसी को 5,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने की छूट की भी अनुमति दी है। कंपनियां ये निवेश एकल संयुक्त उद्यम/अनुषंगी कंपनी में कर सकती हैं।

Also read: Tata Motors और JLR मिलकर भारत में बनाएंगे EVs, दुनियाभर में करेंगे निर्यात : N Chandrasekaran

विज्ञप्ति में कहा गया कि इससे भारत में तेजी से परमाणु ऊर्जा क्षमता वृद्धि के लिए पर्याप्त वित्तपोषण संभव हो पाएगा। एमबीआरएपीपी के अलावा ‘अश्विनी’ देश के विभिन्न हिस्सों में अन्य परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं पर भी काम करेगी। परमाणु ऊर्जा विभाग ने 17 सितंबर 2024 को औपचारिक रूप से NPCIL और NTPC के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) को सरकारी अनुमोदन सौंपा।

Advertisement
First Published - September 17, 2024 | 7:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement