facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Enterprises को झटका, शॉर्ट-टर्म ASM फ्रेमवर्क में डाला गया शेयर, जारी हुआ सर्कुलर

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 9:07 AM IST
Adani Group

अदाणी समूह की मुख्य कंपनियों में से एक Adani Enterprises को ASM यानी एडीशनल सर्विलांस मीजर में डाला गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अदाणी एंटरप्राइजेज को शॉर्ट टर्म के लिए ASM फ्रेमवर्क के तहत डालने का फैसला किया है।

इसके लिए सर्कुलर जारी कर दिया गया है जो कि गुरुवार 25 मई यानी आज से जारी होगा। इस कदम का मकसद अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में उतार-चढ़ाव को कम करना है। साथ ही अब इन शेयरों पर निगरानी भी बढ़ जाएगी।

एएसएम फ्रेमवर्क में डालने के लिए BSE और NSE दोनों ने बुधवार को अलग-अलग सर्कुलर जारी किया। सर्कुलर में बताया गया है कि अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर को शॉर्ट-टर्म के लिए ASM फ्रेमवर्क के स्टेज-1 लिस्ट में डाला गया है।

एक्सचेंज के सर्कुलर के अनुसार, ‘मार्जिन की लागू दर 50 प्रतिशत या मौजूदा मार्जिन जो भी अधिक हो, वो होगी। मार्जिन की अधिकतम दर 100 प्रतिशत होगी।’

बता दें कि NSE और BSE ने इससे पहले मार्च में अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर को शॉर्ट-टर्म ASM फ्रेमवर्क से बाहर किया था।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 9:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement