facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जोमैटो हुई ‘इटरनल’

Advertisement

शेयरधारकों की मंजूरी के बाद जोमैटो की कॉरपोरेट वेबसाइट इटरनल डॉटकॉम में परिवर्तित हो जाएगी

Last Updated- February 06, 2025 | 10:15 PM IST
Zomato: Apply for the post of Chief of Staff जोमैटो: चीफ ऑफ स्टाफ पद के लिए आवेदन

फूड एग्रिगेटर जोमैटो ने अपना कॉरपोरेट नाम आ​धिकारिक तौर पर बदलकर इटरनल लिमिटेड कर दिया है। कंपनी ने गुरुवार को एक्सचेंजों को यह जानकारी दी। उसने कहा है कि निदेशक मंडल ने पैतृक कंपनी का नाम बदले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने लिखा है, ‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 6 फरवरी, 2025 के प्रस्ताव के तहत कंपनी का नाम ‘जोमैटो लिमिटेड’ से बदलकर ‘इटरनल लिमिटेड’ करने को मंजूरी दे दी है।’   शेयरधारकों को भेजे पत्र में कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्या​धिकारी दीपिंदर गोयल ने समर्थन का अनुरोध किया है।

उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘हमारे बोर्ड ने आज इस बदलाव को मंजूरी दे दी है और मैं अपने शेयरधारकों से भी इस बदलाव के संबंध में समर्थन देने का अनुरोध करता हूं।’ उन्होंने कहा कि शेयरधारकों से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी की कॉरपोरेट वेबसाइट भी जोमैटो डॉटकॉम से इटरनल डॉटकॉम में तब्दील हो जाएगी और शेयर टिकर ‘जोमैटो’ से ‘इटरनल’ में बदल जाएगा। हालांकि जोमैटो ऐप का नाम नहीं बदलेगा। बीएस

Advertisement
First Published - February 6, 2025 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement