facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani डील की खबरों से जेपी एसोसिएट्स में तेजी

Advertisement

मीडिया में खबरें आई थीं कि अदाणी समूह कर्नाटक के शाहाबाद में जयप्र्रकाश एसोसिएट्स का 12 लाख टन सालाना क्षमता वाला सीमेंट संयंत्र खरीद रहा है।

Last Updated- October 18, 2023 | 10:30 PM IST
Adani

मीडिया में आई उन खबरों के बाद बुधवार को जयप्रकाश एसोसिएट्स का शेयर 12 प्रतिशत तक चढ़ गया था, जिनमें कहा गया कि अदाणी समूह उसका सीमेंट संयंत्र खरीदने पर विचार कर रहा है। मीडिया में खबरें आई थीं कि अदाणी समूह कर्नाटक के शाहाबाद में जयप्र्रकाश एसोसिएट्स का 12 लाख टन सालाना क्षमता वाला सीमेंट संयंत्र खरीद रहा है।

अदाणी समूह प्रतिस्पर्धी कंपनियों का अधिग्रहण कर अतिरिक्त क्षमता हासिल करने की संभावना तलाश रहा है और अपनी क्षमता मौजूदा 7 करोड़ टन से अगले पांच साल में बढ़ाकर 14 करोड़ टन करने के लिए कई कंपनियों के साथ बात कर रहा है। समूह ने अदाणी एसोसिएट्स संयंत्र को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जयप्रकाश द्वारा संयंत्र बिक्री की खबरें ऐसे समय में आई हैं जब आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आईबीसी, 2016 के तहत कर्ज समाधान के लिए दायर याचिकाएं राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट (एनसीएलटी) के इलाहाबाद पीठ में लंबित हैं।

आईसीआईसीआई बैंक ने सितंबर 2018 में अपनी याचिका दायर की थी, जबकि भारतीय स्टेट बैंक ने पिछले साल सितंबर में एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया।

एनसीएलटी में ऋण समाधान में हुए विलंब की वजह से ऋणदाताओं को कुछ ऋण नैशनल ऐसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी को बेचने की बातचीत शुरू करने के लिए बाध्य होना पड़ा। पिछले साल दिसंबर में कंपनी ने डालमिया सीमेंट (भारत) को अपने सीमेंट, क्लिंकर और विद्युत संयंत्रों की बिक्री के लिए सक समझौता किया था।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौजूद सीमेंट और विद्युत संयंत्रों को 5,586 करोड़ रुपये की उद्यम वैल्यू पर डालमिया भारत को बेचा जाना था।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement