facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JP Morgan ने अदाणी के चार बॉन्ड को ‘ओवरवेट’ रेटिंग दी, ऋण दबाव कम होने की उम्मीद

Advertisement

JP Morgan ने अदाणी के अन्य पांच बॉन्ड पर न्यूट्रल रुख अपनाया है और अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के एक बॉन्ड पर 'अंडरवेट' है।

Last Updated- December 06, 2024 | 4:02 PM IST
Adani Group

अमेरिकी निवेश बैंकर जेपी मॉर्गन ने अदाणी समूह के चार बॉन्ड को ‘ओवरवेट’ रेटिंग दी है। इस रेटिंग का मतलब है कि बॉन्ड का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कंपनी में आंतरिक नकदी प्रवाह का इस्तेमाल करके मात्रा और वृद्धि करने की क्षमता है, जिससे ऋण दबाव की गुंजाइश कम हो जाती है।

जेपी मॉर्गन ने एक रिपोर्ट में अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के तीन बॉन्ड निर्गम और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड की एक सहायक कंपनी) के एक बॉन्ड को ‘ओवरवेट’ रेटिंग दी। इसने अदाणी के अन्य पांच बॉन्ड पर तटस्थ रुख अपनाया है और अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के एक बॉन्ड पर ‘अंडरवेट’ है।

जेपी मॉर्गन बॉन्ड के लिए तीन तरह की रेटिंग देता है – ‘ओवरवेट’ रेटिंग, जो खरीद की श्रेणी में आती है, ‘तटस्थ’ रेटिंग जो यथास्थिति को दर्शाती है, और ‘अंडरवेट’ रेटिंग जो बेचने की श्रेणी में आती है। जोखिम के बारे में इसमें कहा गया है कि यदि अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) और न्याय विभाग के अदाणी समूह के संस्थापक चेयरमैन गौतम अदाणी और अन्य पर रिश्वित देने के आरोपों का त्वरित समाधान होता है तो इससे आने वाले बॉन्ड के लिए और अच्छी बोलियां मिलेंगी और पुनर्वित्त आसा होगा। साथ ही परिचालन प्रदर्शन में सुधार होगा।। अदाणी समूह ने अमेरिकी अधिकारियों के अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।

Advertisement
First Published - December 6, 2024 | 4:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement