facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSL Q2 Results: जिंदल स्टेनलेस को दोगुना से ज्यादा मुनाफा, कंपनी ने कमाए 764 करोड़ रुपये

Advertisement

BSE पर जिंदल स्टील के शेयर आज 1.27 प्रतिशत गिरकर 674.45 रुपये पर बंद हुए। वहीं, NSE पर कंपनी के शेयरों में 1.35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Last Updated- October 19, 2023 | 7:11 PM IST
Jindal Steel

जिंदल स्टेनलेस स्टील (JSL) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ (consolidated net profit) दोगुने से ज्यादा होकर 764.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने सितंबर, 2022 में समाप्त तिमाही में 347.02 करोड़ रुपया का नेट मुनाफा कमाया था।

बढ़ी टोटल इनकम

JSL की कुल इनकम सितंबर तिमाही में बढ़कर 9,828.97 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान तिमाही में 8,776.61 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का खर्च समीक्षाधीन तिमाही में 8,944.04 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,335.52 करोड़ रुपये रहा था।

बिक्री में इजाफा

JSL के प्रबंध निदेशक (MD) अभ्युदय जिंदल ने बयान में कहा, ‘रणनीतिक क्षेत्रों में स्टेनलेस स्टील के उपयोग को सरकार से बढ़ावा मिलने से हमारी घरेलू बिक्री सालाना आधार पर बढ़ रही है। हम राष्ट्रीय स्टेनलेस स्टील नीति का इंतजार कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इसके आने से देश में प्रति व्यक्ति स्टेनलेस स्टील की खपत मौजूदा 2.8 किलोग्राम से आगामी कुल साल में बढ़ जाएगी।’

उन्होंने कहा कि चीन से आयात सालाना आधार पर लगभग 55 प्रतिशत बढ़ गया है, जो भारतीय बाजार में सब्सिडी वाले और घटिया चीनी उत्पादों की अनियंत्रित डंपिंग को दर्शाता है।

जिंदल ने कहा कि इंडस्ट्री को उम्मीद है कि सरकार चीन से लगातार बढ़ते आयात पर ध्यान देगी, जो इस क्षेत्र, विशेष रूप से एमएसएमई और साथ ही सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को नुकसान पहुंचा रहा है।

BSE, NSE पर गिरे शेयर

BSE पर जिंदल स्टील के शेयर आज 1.27 प्रतिशत गिरकर 674.45 रुपये पर बंद हुए। वहीं, NSE पर कंपनी के शेयरों में 1.35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसके शेयर 674.25 रुपये पर बंद हुए।

(Input-PTI)

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 7:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement