facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW अदाणी को टक्कर देने को तैयार, थर्मल पावर प्लांट के लिए लगाई बोली

Advertisement

अदाणी पावर ने 41 अरब रुपये की बोली लगाई थी

Last Updated- January 12, 2024 | 10:38 PM IST
JSW Lithium-ion Cell Plant

JSW एनर्जी ने एक ताप विद्युत संयंत्र के लिए अरबपति गौतम अदाणी के नेतृत्व वाली अदाणी पावर द्वारा लगाई गई बोली से ज्यादा की पेशकश करने प्रस्ताव रखा है। इस मामले से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े दो सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उनका मानना है कि भारत कोयला-आधारित बिजली में निवेश बढ़ाना चाहता है।

मध्य भारत में दिवालिया प्रक्रिया में फंसे 1,980 मेगावॉट क्षमता वाले संयंत्र के लिए यह प्रतिस्पर्धा विद्युत मंत्री द्वारा बिजली की मांग में तेज वृद्धि को पूरा करने के लिए ज्यादा निजी निवेश के लिए पिछले साल नवंबर में किए गए आह्वान के बाद से गहरा गई है।

इस घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों ने नाम नहीं बताने के अनुरोध के साथ कहा कि जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने एक पत्र लिखकर भारत की दिवालियापन अदालत से अमरकंटक परियोजना में हिस्सा लेने की अनुमति देने को कहा है।

इस पत्र की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि जेएसडब्ल्यू ने अदाणी की बोली के मुकाबले बेहतर मूल्य की पेशकश की है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘अपनी संशोधित पेशकश के साथ अदाणी पावर अब तक सबसे दमदार दावेदार दिख रही है।’ उन्होंने पिछले महीने कंपनी द्वारा लगाई गई 41 अरब रुपये की बोली का जिक्र किया।

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement