facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेएसडब्ल्यू समूह और पोस्को में करार, भारत में स्टील प्लांट खोलने की तैयारी

Advertisement

भारत में जेएसडब्ल्यू स्टील की सालाना क्षमता 3.42 करोड़ टन है और कंपनी का लक्ष्य साल 2031 तक इसे 5 करोड़ टन करने का है।

Last Updated- October 29, 2024 | 10:49 PM IST
JSW Lithium-ion Cell Plant

भारत में स्टील, बैटरी सामग्री और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए सज्जन जिंदल के जेएसडब्ल्यू समूह ने आज दक्षिण कोरियाई कंपनी पोस्को के साथ संयुक्त उद्यम शुरू करने की घोषणा की है। बयान के मुताबिक दोनों समूह मिलकर भारत में इस्पात संयंत्र लगाएंगे जिसकी शुरुआती क्षमता सालाना 50 लाख टन होगी।

इसके अलावा दोनों कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी के लिए सामग्री और प्रस्तावित स्टील संयंत्र के लिए नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग की भी संभावना भी देखेंगे।

जेएसडब्ल्यू ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में उसकी अग्रणी पहुंच है और परियोजनाओं के निष्पादन में दमदार क्षमता है। पोस्को की तकनीकी उत्कृष्टता का साथ मिलने से भारत के स्टील और ऊर्जा क्षेत्रों के लिए अत्याधुनिक समाधान विकसित करने के लिए मजबूत मंच तैयार करने में मदद मिलेगी।

दोनों कंपनियों ने मुंबई में जेएसडब्ल्यू मुख्यालय में समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल और पोस्को के प्रमुख चैंग इन ह्वा की मौजूदगी में करार पर हस्ताक्षर किए गए। हालांकि, नए बनने वाले स्टील संयंत्र के स्थान पर अभी फैसला होना बाकी है।

भारत में जेएसडब्ल्यू स्टील की सालाना क्षमता 3.42 करोड़ टन है और कंपनी का लक्ष्य साल 2031 तक इसे 5 करोड़ टन करने का है।

जिंदल ने कहा कि पोस्को के साथ करार भारतीय स्टील उद्योग में योगदान की हमारी यात्रा का एक महत्त्वपूर्ण कदम है। एक साथ आकर हमारा लक्ष्य प्रौद्योगिकी और स्थिरता में एक मानक स्थापित करना है जो भारत और उसके बाहर विनिर्माण के भविष्य को आकार दे सके।

वहीं ह्वा ने कहा कि हम जेएसडब्ल्यू समूह के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर काफी प्रसन्न हैं। इस करार से कोरिया और भारत की आर्थिक वृद्धि को महत्त्वपूर्ण मदद मिलेगी और हमारे संयुक्त प्रयासों को अधिक पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement