facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW ग्रुप और Volkswagen की EV मेन्युफेक्चरिंग शुरू करने की योजना, जल्द हो सकता है समझौता

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, फोक्सवैगन अपनी भारतीय सहायक कंपनी स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर भी विचार कर रही है।

Last Updated- February 20, 2024 | 3:18 PM IST
Volkswagen

बिलियनेर सज्जन जिंदल का JSW Group देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का मेन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए जॉइंट वेंचर बनाने को लेकर फोक्सवैगन ग्रुप (Volkswagen Group) के साथ बातचीत कर रहा है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों समूह जल्द ही विशेष अवधि वाला समझौता कर सकते हैं, जिसके तहत दोनों कंपनियां किसी अन्य संभावित भागीदार के साथ बातचीत नहीं कर सकेंगी। दोनों कंपनियों के बीच इस महीने की शुरुआत में बातचीत शुरू हुई थी।

जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने हाल में ओडिशा सरकार संग किया समझौता

जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने हाल ही में 40,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ कटक और पारादीप में एक एकीकृत ईवी और बैटरी मेन्युफेक्चरिंग परियोजना स्थापित करने के लिए ओडिशा सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, फोक्सवैगन अपनी भारतीय सहायक कंपनी स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर भी विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जर्मनी की दिग्गज ऑटो कंपनी ईवी बनाने के लिए भारत में किसी अन्य वाहन कंपनी के साथ साझेदारी करना चाहती है।

बता दें कि दिसंबर में JSW ग्रुप और चीन की SAIC मोटर के स्वामित्व वाली MG मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए EVs विकसित करने पर सहमति जताई है। हालांकि, जॉइंट वेंचर के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया गया, दोनों कंपनियों ने कहा कि जेएसडब्ल्यू की इसमें 35 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 3:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement