facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW ग्रुप की रक्षा व्यवसाय में उतरने की योजना, गेको मोटर्स का करेगी अ​धिग्रहण

Advertisement

अ​धिग्रहण के बाद गेको मोटर्स प्राइवेट का नाम बदलकर जेएसडब्ल्यू गेको मोटर्स प्राइवेट हो जाएगा।

Last Updated- January 25, 2024 | 9:53 PM IST
JSW Lithium-ion Cell Plant

सज्जन जिंदल के स्वामित्व वाले जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने गेको मोटर्स प्राइवेट में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल कर रक्षा क्षेत्र में दस्तक देने की तैयारी की है। कंपनी दुर्गम क्षेत्रों के लिए वाहन बनाती है। कंपनी ने 96 स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल्स (एसएमवी) के निर्माण एवं आपूर्ति के लिए रक्षा मंत्रालय से 250 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है।

अ​धिग्रहण के बाद गेको मोटर्स प्राइवेट का नाम बदलकर जेएसडब्ल्यू गेको मोटर्स प्राइवेट हो जाएगा। वाहनों का निर्माण इस समय चंडीगढ़ में जेएसडब्ल्यू गेको की नई विनिर्माण इकाई में किया जाता है और इस साल जून तक सशस्त्र बलों को इनकी आपूर्ति की जाएगी।

जेएसडब्ल्यू समूह के निदेशक पार्थ जिंदल ने कहा, ’73.8 अरब डॉलर के साथ भारत का रक्षा बजट काफी बड़ा है। वर्ष 2030 तक भारतीय रक्षा बजट बढ़कर 200 अरब डॉलर पर पहुंच जाने का अनुमान है। समूह इसे एक बड़े अवसर के तौर पर देख रहा है।’

गेको सौदे से जेएसडब्ल्यू समूह को रक्षा क्षेत्र में अवसर मिला है और उसका रक्षा व्यवसाय जेएसडब्ल्यू डिफेंस के दायरे में आएगा। जेएसडब्ल्यू गेको जेएसडब्ल्यू डिफेंस की सहायक इकाई है।

उन्होंने कहा, ‘भारत के प्रख्यात निर्माण समूहों में से एक के तौर पर हम न केवल यह मानते हैं कि भारत और विश्व के लिए ‘मेक इन इंडिया’ बनाना हमारा कर्तव्य है, बल्कि हम इसे एक महत्वपूर्ण बाजार के साथ एक बड़े अवसर के रूप में भी देखते हैं।’

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement