facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW Group इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की योजना पर कर रहा काम : सज्जन जिंदल

Advertisement

जेएसडब्ल्यू समूह ईवी क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए एमजी मोटर इंडिया के साथ बातचीत भी कर रहा है।

Last Updated- August 25, 2023 | 10:14 PM IST
CCI approves purchase of JSW Group's 38 percent stake in MG Motor India

जेएसडब्ल्यू समूह (JSW Group) अपनी खुद की इलेक्ट्रिक कार बनाने की योजना पर काम कर रहा है। समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने शुक्रवार को यह बात कही। जेएसडब्ल्यू समूह ईवी क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए एमजी मोटर इंडिया के साथ बातचीत भी कर रहा है।

ईवी क्षेत्र में प्रवेश करने को लेकर बेहद गंभीर : सज्जन जिंदल

जिंदल ने ‘बी20 समिट इंडिया 2023’ के मौके पर कहा, ”हम ईवी क्षेत्र में प्रवेश करने को लेकर बेहद गंभीर हैं। एमजी हमारी पहली पसंद होगी। अगर ऐसा होता है, तो ठीक है। अन्यथा हम अपनी खुद की ईवी कारों को विकसित करने के लिए भी काम कर रहे हैं।”

जिंदल ने कहा, ”ईवी एक ऐसा क्षेत्र है, जहां जेएसडब्ल्यू समूह को जरूर प्रवेश करना चाहिए। भविष्य इसका है और इस क्षेत्र में कदम रखने का यह सही समय है।” इस मौके पर जिंदल ने शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए वैश्विक सहयोग का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें : EV मेकर्स के भारत में कार बनाने पर इंपोर्ट टैक्स कम करने पर विचार कर रही सरकार

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन सिर्फ चर्चा का बिंदु नहीं है, बल्कि एक वास्तविकता है। दुनिया इस वास्तविकता को सामने आते हुए देख रही है, जबकि दूसरी ओर विरोधाभास यह है कि कोयला जैसे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक चुनौतियों और ऊर्जा संकट से निपटने तथा पेरिस समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने की जरूरत है। इसके अलावा जलवायु वित्तपोषण को बढ़ावा देना होगा।

जिंदल ने साथ ही स्वच्छ ऊर्जा को न्यायसंगत और समावेशी बनाने तथा चक्रीय अर्थव्यवस्था यानी संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की सिफारिश भी की।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 5:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement