facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW Group का पेंट कारोबार मुनाफे में आया; FY26 तक 5,000 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य

Advertisement

सुंदरेसन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हम इस वित्त वर्ष 2023-24 में परिचालन के मोर्चे पर लाभ की स्थिति में पहुंच पाए हैं।

Last Updated- May 23, 2024 | 2:44 PM IST
JSW paints
Representative Image

जेएसडब्ल्यू पेंट्स (JSW Paints) की वित्त वर्ष 2023-24 की परिचालन आय 2,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी स्थापना के पांच साल में अपना पहला परिचालन लाभ दर्ज किया है।

कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदरेसन एएस ने कहा, ‘‘ जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी का लक्ष्य अगले दो साल में 5,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का है। कंपनी इस कारोबार क्षेत्र में अपनी खुदरा उपस्थिति का विस्तार कर रही है और औद्योगिक ‘कोटिंग’ व्यवसाय में अधिक उत्पाद जोड़ रही है।’’

सुंदरेसन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हम इस वित्त वर्ष 2023-24 में परिचालन के मोर्चे पर लाभ की स्थिति में पहुंच पाए हैं।

जेएसडब्ल्यू पेंट्स तेजी से बढ़ते भारतीय पेंट उद्योग के नए खिलाड़ियों में से एक है। इसका लक्ष्य ‘‘ बाजार की तुलना में बहुत तेजी से बढ़ने’’ का है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य बाजार की वृद्धि दर की तुलना में पांच से 10 गुना तक बढ़ना है। चालू वर्ष (वित्त वर्ष 2023-24) में हमने बाकी उद्योग से 10 गुना वृद्धि की है।’’

जेएसडब्ल्यू पेंट्स के अगले दो साल के भीतर 5,000 करोड़ रुपये के राजस्व के लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर सुंदरेसन ने कहा, ‘‘ हमारा मानना ​​है कि यह संभव है।’’ फिलहाल जेएसडब्ल्यू पेंट्स के पास देशभर में 6,000 खुदरा विक्रेताओं का नेटवर्क है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सालाना 2,000 से 2,500 खुदरा विक्रेताओं को जोड़ते रहते हैं। हम भविष्य में भी यह करना जारी रखेंगे।’’ जेएसडब्ल्यू पेंट्स की स्थापना मई, 2019 में की गई थी। यह 24 अरब अमेरिकी डॉलर के जेएसडब्ल्यू समूह का हिस्सा है।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 2:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement