facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेएसडब्ल्यू पेंट्स को राजस्व 5,000 करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 11:00 PM IST
JSW Paints

पेंट क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने वित्त वर्ष 2026 तक अपना राजस्व 5,000 करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान जताया है। कंपनी का मानना है कि उसका राजस्व वित्त वर्ष 2022 के 1,000 करोड़ रुपये से दोगुना बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 2,000 करोड़ रुपये हो जाएगा।

जेएसडब्ल्यू पेंट्स के मुख्य कार्या​धिकारी सुंदरेशन ए एस ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी ने अगले तीन साल में 750-1,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक और निर्माण इकाई लगाने की भी योजना बनाई है।

पेंट क्षेत्र में कंपनी का सफर आसान नहीं रहा है, क्यों​कि उसे अपने डीलरों द्वारा एक साल के अंदर दुकानें बंद किए जाने की वजह से दबाव का सामना करना पड़ा। कंपनी ने अपनी एक प्रतिस्पर्धी की अनुचित व्यापार प्रणालियों के ​खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन इसमें उसे सफलता नहीं मिली थी। कंपनी ने अब सीसीआई के आदेश को राष्ट्रीय कंपनी वि​धि अपील पंचाट (एनसीएलएटी) में चुनौती दी है।

अपना डेकोरेटिव पेंट व्यवसाय शुरू करने के बाद जेएसडब्ल्यू ने वर्ष 2019 में नियामक को बताया था कि ए​शियन पेंट्स ने जेएसडब्ल्यू पेंट्स के साथ भागीदारी करने वाले डीलरों/वितरकों/रिटेलरों को निशाना बनाया था।

उसका कहना था कि ए​शियन पेंट्स ने डीलरों को जेएसडब्ल्यू के साथ कारोबार बंद करने का निर्देश दिया और इन डीलरों को आपूर्ति रोकने की धमकी दी थी। उसने डीलरों से अपनी दुकानों से जेएसडब्ल्यू पेंट्स के उत्पादों का प्रदर्शन रोकने को भी कहा था।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement