facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेएसडब्ल्यू स्टील की नजर देश-विदेश में कोकिंग कोल परिसंपित्तयों पर

Advertisement
Last Updated- May 28, 2023 | 8:31 PM IST
JSW Steel Bhushan Power Acquisition Deal

जेएसडब्ल्यू स्टील की निगाह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कोकिंग कोल की परिसंपत्तियों पर है क्योंकि यह कच्चे माल की सुरक्षा को मजबूत करने पर विचार कर रही है।

जेएसडब्ल्यू को हाल ही में झारखंड में दो कोकिंग कोल ब्लॉक के लिए पसंदीदा बोलीदाता घोषित किया गया था। जेएसडब्ल्यू स्टील के संयुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्या​धिकारी जयंत आचार्य ने कहा कि ये घरेलू कोकिंग कोल परिसंपत्तियां हैं, जिन्हें जेएसडब्ल्यू ने नीलामी में बोली लगाकर हासिल किया है। ये खदानें हमें 10 लाख टन तैयार कोकिंग कोल या मोटे तौर पर हमारी मौजूदा जरूरत का लगभग पांच प्रतिशत भाग प्रदान करेंगी।

उन्होंने कहा कि हम भविष्य में ऐसे घरेलू अवसरों को पाने के लिए प्रयास करते रहेंगे। आचार्य ने कहा कि अगले कुछ वर्षों में 25 प्रतिशत लिंकेज प्राप्त करने का लक्ष्य है। इसे हासिल करने के लिए जेएसडब्ल्यू ने कई विकल्प तलाशने की योजना बनाई है।

उन्होंने कहा कि हम उन लिंकेज पर भी विचार करने का प्रयास कर रहे हैं, जिनमें कोकिंग कोल की विशेषताएं हैं। हम उनके शोधन के लिए वॉशरी स्थापित करेंगे और फिर इसके कुछ हिस्से का इस्तेमाल कोक ओवन के मिश्रण में करेंगे।

माना जा रहा है कि जेएसडब्ल्यू ने ऑस्ट्रेलिया के बीएचपी समूह की उन कोयला खदानों में दिलचस्पी दिखाई है, जो बिक्री की प्रक्रिया से गुजर रही हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर आचार्य ने कहा कि हम कच्चे माल की सुरक्षा के लिए परिसंपत्तियों का मूल्यांकन कर रहे हैं और विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 28, 2023 | 8:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement