facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW Steel Q1FY25 results: स्टील मेकर की कमाई बढ़ी, मगर नेट प्रॉफिट 64 फीसदी लुढ़ककर 867 करोड़ रुपये पर आया

Advertisement

JSW Steel Q1FY25 results: कंपनी का खर्च एक साल पहले के 39,030 करोड़ रुपये से बढ़कर 41,715 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- July 19, 2024 | 7:12 PM IST
JSW Steel Bhushan Power Acquisition Deal

JSW Steel Q1FY25 results: देश की अग्रणी स्टील निर्माता कंपनियों में से एक जेएसडब्लू स्टील ने शुक्रवार यानी 19 जून को वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही (Q1FY25) के लिए अपने नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 64 फीसदी घटकर 867 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,428 करोड़ रुपये था।

JSW Steel की कमाई में हुआ मामूली इजाफा

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में जेएसडब्लू स्टील का ऑपरेशन से रेवेन्यू महज 1.32 फीसदी बढ़कर 43,107 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 42,544 करोड़ रुपये था।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी का खर्च एक साल पहले के 39,030 करोड़ रुपये से बढ़कर 41,715 करोड़ रुपये हो गया।

Also read: Wipro Q1 Results 2025: चौथी सबसे बड़ी IT कंपनी का 4.6 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, रेवेन्यू में आई गिरावट

JSW Steel का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा लुढ़का

BSE पर, कंपनी का शेयर आज के कारोबार में 4.36 फीसदी की गिरावट के साथ 889.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - July 19, 2024 | 5:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement