facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW Steel Q3 Results: मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़कर ₹2,400 करोड़ के पार, कुल आय ₹46,264 करोड़ पर

Advertisement

कंपनी की कुल इनकम बढ़कर 46,264 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल यह 41,525 करोड़ रुपये थी। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 45,991 करोड़ रुपये रहा

Last Updated- January 23, 2026 | 5:20 PM IST
JSW Steel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

JSW Steel ने दिसंबर तिमाही में कमाल का प्रदर्शन किया। कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 2,410 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर यानी FY25 की इसी तिमाही में यह आंकड़ा सिर्फ 719 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताते हुए कहा कि इस बार के मुनाफे में एक खास बात जुड़ी है। भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPSL) की पुरानी अनएब्जॉर्ब्ड डेप्रिसिएशन पर 1,439 करोड़ रुपये के डिफर्ड टैक्स एसेट्स को रिकग्नाइज किया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी को यकीन है कि BPSL के स्टील बिजनेस की स्लंप सेल से होने वाली कैपिटल गेन से यह डेप्रिसिएशन रिकवर हो जाएगा।

Also Read: Cipla Q3FY26 Results: मुनाफा 57% घटकर ₹676 करोड़, अमेरिकी कारोबार में कमजोरी से झटका; शेयर 3.7% फिसले

सबसे ज्यादा बिक्री का नया रिकॉर्ड

JSW Steel ने इस तिमाही में कुल 7.64 मिलियन टन स्टील बेचा, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। यह पिछले साल के मुकाबले 14 फीसदी ज्यादा है। घरेलू बाजार में मांग जबरदस्त रही, जिससे इंडिया में बिक्री 6.59 मिलियन टन पर पहुंची – यानी 10 फीसदी की बढ़ोतरी। एक्सपोर्ट में तो और भी तेजी दिखी। 0.84 मिलियन टन स्टील विदेश भेजा गया, जो पिछले साल से 53 फीसदी ज्यादा है। इससे भारतीय ऑपरेशंस की कुल बिक्री में एक्सपोर्ट का हिस्सा 11 फीसदी हो गया। रिटेल सेल्स वॉल्यूम भी 12 फीसदी ऊपर रहा।

कंपनी की कुल इनकम बढ़कर 46,264 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल यह 41,525 करोड़ रुपये थी। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 45,991 करोड़ रुपये रहा। एडजस्टेड EBITDA 6,620 करोड़ रुपये पर पहुंचा, जो साल-दर-साल 22 फीसदी ज्यादा है। इस बढ़ोतरी का बड़ा कारण ज्यादा वॉल्यूम, कोकिंग कोल और पावर की कम कीमतें रहीं, हालांकि रियलाइजेशन थोड़ा कम होने से कुछ दबाव भी पड़ा।

Advertisement
First Published - January 23, 2026 | 5:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement