facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW Steel Q4 Results: कंपनी को Q4 में ₹1,501 करोड़ का तगड़ा मुनाफा, 280% डिविडेंड का भी ऐलान

Advertisement

JSW Steel ने चौथी तिमाही में अपने इतिहास का सबसे अधिक तिमाही कच्चा स्टील प्रोडक्शन दर्ज किया, जो 76.3 लाख टन रहा। इसमें 2.1 लाख टन का उत्पादन ट्रायल रन से प्राप्त हुआ।

Last Updated- May 23, 2025 | 5:34 PM IST
JSW Steel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

JSW Steel ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन दिखाया है। कंपनी ने इस तिमाही में 1,501 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 1,322 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में 13.54 प्रतिशत अधिक है। यह बढ़ोतरी कंपनी की मजबूत रणनीति और मजबूत ऑपरेटिंग कैपेसिटी को दिखाता है। हालांकि, इस दौरान कंपनी की आय में 3 प्रतिशत की कमी आई और यह 46,269 करोड़ रुपये से घटकर 44,819 करोड़ रुपये रही।

JSW Steel ने चौथी तिमाही में अपने इतिहास का सबसे अधिक तिमाही कच्चा स्टील प्रोडक्शन दर्ज किया, जो 76.3 लाख टन रहा। इसमें 2.1 लाख टन का उत्पादन ट्रायल रन से प्राप्त हुआ। इसके साथ ही, कंपनी ने इस तिमाही में 74.9 लाख टन की रिकॉर्ड बिक्री योग्य स्टील बिक्री हासिल की। यह उपलब्धि कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी और मार्केट में मांग को पूरा करने की ताकत को दर्शाती है। कंपनी ने अपनी प्रोजेक्ट्स और टेक डेवलप पर ध्यान केंद्रित कर इस स्तर को हासिल किया।

Also Read: Ashok Leyland Q4 Results: अशोक लीलैंड ने कमाया मोटा मुनाफा, साथ ही किया 1:1 बोनस शेयर का ऐलान

शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर 2.80 रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। यह लाभांश 1 रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 280 प्रतिशत के बराबर है।

वित्तीय स्थिति के मामले में, JSW Steel ने अपनी बैलेंस शीट को और मजबूत किया है। 31 मार्च 2025 तक कंपनी का नेट डेट टू इक्विटी अनुपात, जिसे नेट गियरिंग के रूप में जाना जाता है, तीसरी तिमाही के 1.00x से सुधरकर 0.94x हो गया। इसी तरह, नेट डेट टू एबिटा अनुपात भी 3.57x से घटकर 3.34x हो गया। ये आंकड़े कंपनी की वित्तीय स्थिरता और कर्ज प्रबंधन में सुधार को दर्शाते हैं।

Advertisement
First Published - May 23, 2025 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement